{"_id":"5c2ba6f6bdec2256b86d7373","slug":"131546364662-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज के पिता की जमीन पर जबरजस्ती कब्जा करने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज के पिता की जमीन पर जबरजस्ती कब्जा करने का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जज के पिता की जमीन पर किया कब्जा, मामला दर्ज
पुन्हाना। कस्बा पिनगवां निवासी एक जज के पिता और उनके चाचाओं की करीब 400 वर्ग फीट जमीन पर जमीन पर गांव पापडी निवासी एक दबंग व्यक्ति द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जज के चाचा गजानंद की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा पिनगवां निवासी गजानंद गुप्ता पुत्र रोशन लाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1999 में ढाणा रोड पर करीब साढ़े पांच एकड़ जमीन खरीदी थी। जो अनिल कुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम, अजय कुमार और गजानंद के नाम है। गत 30 दिसंबर की रात पिनगवां थाने के गांव पापडी निवासी मकसूद पुत्र नूर मोहम्मद ने उनकी करीब 400 गज जमीन पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं उन्होंने रात के समय ही एक झोपड़ी बनाकर रहना भी शुरू कर दिया है। अनिल कुमार का कहना है कि कब्जा करने वाला दबंग आदमी है। जब उन्होंने इसे हटाने को कहा तो जान से मारने की धमकी देने लगा। आखिरकार उन्होंने थाने में शिकायत देकर आरोपी को उनकी जमीन से हटाने की गुहार लगाई है। जांच अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि पिनगवां निवासी गजानंद की शिकायत पर गांव पापडी निवासी मकसूद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो