{"_id":"5b9fed8c867a557ec15a477a","slug":"131537207692-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के मानकों के उल्लंघन में अब तक 4.51 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी के मानकों के उल्लंघन में अब तक 4.51 करोड़ का जुर्माना
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी के मानकों के उल्लंघन में अब 4.51 करोड़ का जुर्माना
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से अलग-अलग एजेंसियों व कंपनियों पर एनजीटी के मानकों के उल्लंघन में अब तक 4.51 करोड़ रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। वहीं पॉलिथीन उपयोग की रोकथाम की दिशा में कवायद करते हुए उपयोग पर 12.38 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। यह जुर्माना आदेश मिलने के बाद से अब तक किया गया है। एनजीटी के मानकों के उल्लंघन के तहत अब तक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्क पर 2.15 करोड़, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और कूड़ा जलाने पर 12.74 लाख, हॉट मिक्स प्लांट पर 2.10 करोड़ और पॉलिथीन उपयोग पर 12.38 लाख का जुर्माना लगाया है।
जुर्माने की राशि को वसूल करने के बाद उसे एनजीटी के खाते में जमा करने थे। इस कड़ी में अब तक 1.97 करोड़ रुपये की राशि एनजीटी के खाते में जमा कराई गई है। ब्यूरो
1.88 लाख पौधरोपण का काम पूरा
प्रदूषण की रोकथाम के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में पौधरोपण अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 1.88 लाख पौधे लगाए गए हैं। जारी वित्तीय वर्ष में 463964 पौधे लगाए जाने हैं।