फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water supply affected due to damaged pipeline

Noida News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति प्रभावित

Wed, 02 Sep 2026 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Water supply affected due to damaged pipeline
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-1 में बुधवार को खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शाम की जलापूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित रही। सेक्टर के डी ब्लॉक में आईजीएल का काम चल रहा था। इसी दौरान पानी की पाइपलाइन टूट गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति शुरू कर दी गई। सेक्टर डेल्टा-1 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि पाइपलाइन टूटने से कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई बाधित रही। विभाग को सूचना देने के बाद क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक कराया गया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में खुदाई कार्य के दौरान पानी समेत अन्य पाइपलाइनों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा, ताकि जलापूर्ति बाधित न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed