फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ठेकेदार की पत्नी प्रेमी संग भागी

ठेकेदार की पत्नी प्रेमी संग भागी

Mon, 10 Sep 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार की पत्नी प्रेमी संग भागी
मध्य प्रदेश से लापता महिला नोएडा में प्रेमी के साथ मिली
विज्ञापन

नोएडा। शादीशुदा महिला पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ नोएडा आ गई और रविवार को जब पति नोएडा आया तो महिला ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। हालांकि पुलिस महिला और उसके पति के बीच विवाद सुलझाने में लगी है। जिससे महिला को उसके पति के साथ भेजा जा सके। मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी लेबर ठेकेदार रविंद्र परिवार के साथ रहते हैं। मार्च में उनकी पत्नी अचानक गायब हो गई थी। काफी खोजबीन की लेकिन महिला का पता नहीं चल सका। किसी से सूचना मिली थी कि उसकी पत्नी नोएडा में एक युवक के साथ रह रही है। इसके बाद पीड़ित ने एक युवक के खिलाफ छतरपुर थाने में पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। वह रविवार को नोएडा में अपनी पत्नी को तलाश करने में कामयाब हो गया और उसने फेस थ्री पुलिस को घटना की सूचना दी और रिपोर्ट की कॉपी भी दी। पुलिस ने महिला को प्रेमी के साथ पकड़ लिया है और थाने ले गई। वहां पर पति और महिला के बीच बात कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला को पति के साथ भेजने के लिए तैयार किया जा रहा है और एमपी पुलिस को भी सूचना दे दी गई। वहां से पुलिस आएगी तो ही साथ भेजा जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो महिला को नारी निकेतन भेजा जाएगा। ब्यूरो


शिक्षक को दिया गच्चा, खाते से निकाले 40 हजार निकाले
नोएडा। सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर-22 एटीएम पर एक शिक्षक के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना को अंजाम देने वाला युवक भी शिक्षक के पीछे ही एटीएम बूथ में खड़ा था और उसने कार्ड बदलकर रुपये निकाल लिए। शामली निवासी हरीश परिवार के साथ गाजियाबाद के राजनगर में रहते है और वह जूडो का प्रशिक्षण देते हैं। हरीश रविवार शाम सेक्टर-22 चौड़ा गांव मे एटीएम बूथ पर कुछ रुपये निकालने लगे। मगर रुपये नहीं निकले तो पीछे खड़े युवक ने मदद करने के लिए कहा। उससे भी रुपये नहीं निकल पाए। युवक ने उसी दौरान कार्ड बदल दिया। जबकि पिन नंबर पहले ही देख लिया था। हरीश के जाने के बाद युवक ने उसी के कार्ड से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित भागा-भागा एटीएम बूथ पर गया तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed