फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   130-meter road to be built in Yamuna City at a cost of Rs 1,700 crore; Noida Airport to be connected to EPE

Noida News: 1700 करोड़ खर्च कर बनेगी यमुना सिटी में 130 मीटर रोड, ईपीई से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट

Wed, 15 Oct 2025 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
130-meter road to be built in Yamuna City at a cost of Rs 1,700 crore; Noida Airport to be connected to EPE
यमुना प्राधिकरण ने एनएचएआई को भेजा 25 किमी लंबी सड़क का प्रस्ताव
विज्ञापन

सिरसा पर ग्रेनो की 130 मीटर से आगे नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ते हुए प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे को करेगी लिंक

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा, नोएडा को सीधे यमुना सिटी, नोएडा एयरपोर्ट और प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्याेगिक विकास प्राधिकरण-यीडा 25 किमी लंबी 130 मीटर चौड़ी सड़क के प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेगा। इसे बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने एनएचएआई को एक प्रस्ताव भेज दिया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 1700 करोड़ रुपये खर्च होना प्रस्तावित हैं।
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एनएचएआई को जो प्रस्ताव भेजा गया है उसमें जमीन खुद यीडा काश्तकारों से खरीदेगा। 25 किमी लंबी इस सड़क के लिए जमीन खरीदने पर करीब 1400 करोड़ रुपये का खर्च आना अनुमानित है। वहीं, सड़क के निर्माण पर करीब 300 करोड़ रुपये का खर्च आना है।
विज्ञापन

यीडा की योजना है कि इस लागत को एनएचएआई वहन करेगा। इसके पीछे तर्क यह है कि इस सड़क के बनने से एनएचएआई के भी दो प्रोजेक्ट ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेस-वे सीधे तौर पर आपस में जुड़ जाएंगे। इससे इन दोनों एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे या दूसरी किसी सड़क से घूमकर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यीडा के अधिकारियों का कहना है कि 130 मीटर सड़क को बनाए जाने का प्रस्ताव लंबे समय से प्रक्रिया में है। इस प्रोजेक्ट में सिरसा तक बनी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 130 मीटर को आगे यमुना सिटी के अलग-अलग सेक्टर्स तक बनाया जाना प्रस्तावित है। प्रमुख परियोजना जैसे फिल्म सिटी, लॉजिस्टिक पार्क, नोएडा एयरपोर्ट इसी सड़क से जुड़ जाएंगीं। इसका फायदा यह होगा कि गाजियाबाद, ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा से वाहन सीधे नोएडा एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे पर इस 130 मीटर रोड से पहुंच सकेंगे। परी चौक और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी इससे काफी हद तक ट्रैफिक कम हो जाएगा।

इनसेट-
बस वे भी बनाएगा यमुना प्राधिकरण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरह 130 मीटर रोड पर यमुना सिटी में भी यीडा बस वे बनाएगा। इस डेडीकेटेड बस वे के बनने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बेहतर हो सकेगा। भविष्य में इस बस वे का उपयोग सिटी बसों के संचालन के लिए किया जाना है। आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच शटल बस सेवा भी इसी रूट पर चलाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed