फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   13 Kabaddi players selected for divisional trials

Noida News: 13 कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल ट्रायल के लिए चयन

Mon, 28 Sep 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
13 Kabaddi players selected for divisional trials
फोटो--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्ध नगर और जिला कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त समन्वय से मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, फिटनेस और तकनीक का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 13 खिलाड़ियों का चयन आगामी मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया।



प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 29 सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अलीगढ़ में प्रस्तावित है।
विज्ञापन




चयनित खिलाड़ियों में दिपांशु शर्मा, मुकुल, आरुष, मयंक, प्रिन्स छोंकर, मौ. सम्मी, आयुष कुमार, हर्षित भारद्वाज, कुनाल जिनवाल, राहुल, अजित कुमार, तरुण नागर और देव शामिल हैं। इस दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के सदस्य अजय शर्मा, सुमित कुमार और मलकपुर स्टेडियम के कबड्डी कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed