फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12th result

सीबीएसई

Fri, 30 Jul 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
12th result
नूंह। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्र्ड (सीबीएसई) का 12वीं का परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ। मूल्यांकन के आधार पर घोषित हुए परीक्षा परिणामों में जिले के विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। जिले में 98 फीसदी अंकों के साथ पुन्हाना के एसडीवीएन स्कूल की कला संकाय की छात्रा पूजा ने टॉप किया है। वहीं नूंह के बाई स्थित नवोदय विद्यालय के छात्र सचिन कुमार ने विज्ञान संकाय में 96.6 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। फिरोजपुर झिरका के मेवात मॉडल स्कूल की छात्रा कुमकुम विज्ञान संकाय में 96. 2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। एसडीवीएन स्कूल की छात्रा नीलम 95.6, चारू 95.6, भव्या 95.6 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर स्थान पर रही।
विज्ञापन

बता दें, जिले में सीबीएसई के कुल दस स्कूल है, इनमें पांच मेवात मॉडल व पांच निजी स्कूल शामिल है। इनमें करीब 500 विद्यार्थियों में से 350 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। वहीं 80 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को दिखाया।
विज्ञापन

मेवात मॉडल स्कूल प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बीते वर्ष की तरह इस बार भी 90 फीसदी ही परिणाम रहा है। पिछड़े जिले नूंह के लिहाज से काफी सुखद परिणाम रहे हैं। विद्यार्थियों के इस वार्षिक परीक्षा परिणाम पर उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि निश्चित ही जिले के लिहाज से ये परीक्षा परिणाम बहुत शानदार रहे हैं। हमारा प्रयास भविष्य में इन परीक्षा परिणामों में और अधिक सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीवीएन स्कूल के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा ऱ्
बीते वर्ष की तरह इस बार भी पुन्हाना के एसडीवीएन स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार रहा। कला संकाय में पूजा 98, नीलम 95.6, चारू 95.6, भव्या 95.6, क्षमा रानी 92.8, मानसी 92.8, गीतांजलि 92.4, नेहा 90.8, फिजानूर 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में मनीष कुमार 95.6, महक 94.4, सोनिया 93, विनीत 90.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञान संकाय में अंकित ने 96.6,मोहम्मद इजहार ने 95.6, आयुष ने 93.8, अतिशय ने 93.6, आदिल हुसैन ने 93.2, पीयूष ने 92.8, रोहित ने 91.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। इस दौरान विद्यालय प्राचार्या अर्चना सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
तावडू के स्कूलों का परिणाम शानदार ऱ्
तावडू के मेवात मॉडल स्कूल, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग डेजी स्कूल व गोपी चंद पब्लिक स्कूल सहित सभी स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। परिणाम को लेकर स्प्रिंग डेजी स्कूल के संचालक नीरज भाटी ने बताया कि उनके स्कूल की कॉमर्स की छात्रा प्रिंसी बिंदल ने 92 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है तो वहीं विज्ञान में विनीत गर्ग ने 94 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसी प्रकार मेवात मॉडल स्कूल में विज्ञान संकाय में किरण यादव ने 87 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं वाणिज्य में मनीष ने 95 फीसदी अंक हासिल किए।
परिणामों से नहीं संतुष्ट
स्प्रिंग डेजी स्कूल संचालक नीरज भाटी ने बताया कि परिणामों को लेकर पूरी तरह कोई संतुष्ट नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण विद्यार्थी पूरे तरीके से तैयारी नहीं कर पाए। वहीं मेवात मॉडल स्कूल की प्राचार्या कांता रानी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते काफी परेशानी रही। छात्रों की पढ़ाई व सुरक्षा एक चुनौती थीं।
शिक्षक बनकर देशसेवा करना है मकसद
आज हमारे जिले में बहुत सारे बच्चे शिक्षा को ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं इसका कारण बच्चों को सही समय पर मार्गदर्शन नहीं मिलना है। मैं भविष्य में ऐसे बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना चाहूंगी।- छात्रा पूजा, 98 फीसदी अंक, एसडीवीएन स्कूल पुन्हाना।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत अभाव है। आगे चलकर मैं एक डॉक्टर बनकर जिले के लोगों की सेवा करना चाहूंगा। जिसकी यहां पर बहुत अधिक जरूरत है। - सचिन कुमार, द्वितीय स्थान 96.6, नवोदय विद्यालय बाई।

------
आइएएस अधिकारी बनकर समाजसेवा करनी है। आज बहुत सारे लोग अभावों में जी रहे हैं। एक अधिकारी बनकर ऐसे लोगों की सेवा करना मेरा सपना है।-छात्रा कुमकुम, तृतीय स्थान, 96.2 अंक, मेवात मॉडल स्कूल फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed