फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.25 crore rupees will be recovered from the person who takes compensation for the sold land

Noida News: बेची हुई जमीन का मुआवजा उठाने वाले से होगी सवा करोड़ की वसूली

Sun, 29 Oct 2023 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
1.25 crore rupees will be recovered from the person who takes compensation for the sold land
बेची हुई जमीन का मुआवजा उठाने वाले से होगी सवा करोड़ की वसूली
विज्ञापन

- तुस्याना गांव में जमीन बेचने के बाद दाखिला खारिज कराने से पहले ही उठा लिया मुआवजा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तुस्याना गांव में बेची हुई जमीन का मुआवजा उठाने के मामले में आरोपी से सवाल करोड़ की वसूली होगी। अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति की ओर से राजेंद्र सिंह को 1.27 करोड़ की वूसली का नोटिस जारी किया है। राशि एडीएम के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। अहम है कि हाल ही में तुस्याना गांव के एवज में आवंटित हुई छह फीसदी भूखंडों को निरस्त करने के शासन ने निर्देश दिए थे।

अधिकारियों ने बताया कि तुस्याना गांव में राजेंद्र सिंह ने रवि अग्रवाल को जमीन बेची थी। जमीन का दाखिल खारिज नहीं हो पाया था। इसके चलते जमीन राजेंद्र सिंह के नाम ही रही। उसने उक्त भूमि के मुआवजे के रूप में 1.27 करोड़ रुपये ले लिए। रवि अग्रवाल इस मामले को लेकर वर्ष 2002 में अदालत चले गए थे और अब कोर्ट ने इस मामले में फैसला उनके पक्ष में करते हुए प्रशासन को मुआवजा देने का आदेश दिया है। इसके बाद अपर जिलाधिकारी बलराम सिंह की ओर से उक्त प्रकरण में राजेंद्र सिंह से उक्त राजस्व की वसूली का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed