फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आज से शुरू होगी दादरी और ग्रेटर नोएडा के बीच बस सेवा

आज से शुरू होगी दादरी और ग्रेटर नोएडा के बीच बस सेवा

Tue, 01 Jan 2019 04:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
आज से शुरू होगी दादरी और ग्रेटर नोएडा के बीच बस सेवा
फोटो
विज्ञापन

------------

दादरी और ग्रेटर नोएडा के बीच बस सेवा आज से
- ग्रेनो डिपो से 23 किलोमीटर का होगा रूट, अधिकतम किराया 25 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से दादरी के बीच मंगलवार से बस सेवा शुरू होगी। पहली बस सुबह 7 बजे बस दादरी बस अड्डे से रवाना होगी। फिलहाल बस सुबह और शाम को केवल एक-एक चक्कर लगाएगी। अगर यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है तो रोडवेज बस के फेरों में वृद्धि करेगा।
दादरी में जिले का मुख्य रेलवे स्टेशन है। जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए जाते है, लेकिन उनके लिए किसी तरह की सार्वजनिक यातायात की व्यवस्था नहीं है। आर्य प्रतिनिधि सभा के उपाध्यक्ष डा. आनंद आर्य लंबे समय से दादरी से ग्रेटर नोएडा के बीच बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पर उत्तर प्रदेश रोडवेज मंगलवार को ग्रेटर नोएडा डिपो से बस सेवा शुरू करेगा।
विज्ञापन

ग्रेनो डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि रूट पर एक बस का संचालन होगा। शाम को 6 बजे परी चौक से दादरी के लिए बस मिलेगी। बस रात के समय दादरी बस अड्डे पर रूकेगी। अगले दिन सुबह 7 बजे दादरी से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होगा। परी चौक पर आने के बाद वह बस नोएडा जाएगी। एआरएम ने बताया कि डिपो से दादरी बस अड्डे तक रूट की दूरी 23 किमी है। इसका किराया 25 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सात बजे दादरी बस अड्डे से रूट का संचालन शुरू होगा। कुल 12 स्टॉपेज होंगे। इनमें एच्छर, परी चौक, रेयान गोल चक्कर, सीएम मार्केट गोल चक्कर, जगत फार्म, पेप्सी, कलेक्ट्रेट, सूरजपुर टी-प्वाइंट, देवला, तिलपता, दादरी फाटक, दादरी बस अड्डा शामिल है। जरूरत के हिसाब से बस के फेरों में इजाफा किया जाएगा। यात्री ऑटो से सस्ता सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed