फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12 year old girl attacked by four dogs, bitten on her leg

Noida News: 12 साल की बच्ची पर चार कुत्तों ने किया हमला, पैर में काटा

Thu, 18 Jan 2024 03:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
12 year old girl attacked by four dogs, bitten on her leg
12 साल की बच्ची पर चार लावारिस कुत्तों ने किया हमला
विज्ञापन

- ग्रेनो की पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी का मामला, लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो की पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी में बुधवार दोपहर चार लावारिस कुत्तों ने 12 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची के पैर में काट लिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया। परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को घर भेज दिया गया है।

पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी के एफ-4 टावर में शिखा गुप्ता परिवार के साथ रहती हैं। बुधवार दोपहर शिखा की 12 साल की बेटी पोडियम पार्क के पास से खेल कर वापस आ रही थी। बच्ची को अकेला जाता देख 4 लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। बचने के लिए भागते समय एक कुत्ते ने बच्ची के पैर पर काट लिया। बच्ची के आवाज सुन आसपास के लोगों ने कुत्तों को वहां से भागकर परिजनों को सूचना दी। सोसाइटी निवासी विकास ने बताया कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की समस्या बढ़ती जा रही है। हर रोज लावारिस कुत्ते बच्चे, महिला, बुजुर्गों समेत अन्य पर हमला कर देते है। प्राधिकरण से कई बार शिकायत की गई है लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed