फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12 wrestlers from the district will represent the team

Noida News: मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे जिले के 12 पहलवान

Wed, 19 Aug 2026 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
12 wrestlers from the district will represent the team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के 12 पहलवान कौशांबी में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। चयन से खिलाड़ियों के परिवार, अकादमी और जिले में खुशी का माहौल है।
कौशांबी के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 21 से 23 अगस्त तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए 18 अगस्त को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल कराए गए। फ्री स्टाइल के 41 किग्रा में आरव, 60 किग्रा में हर्ष, 65 किग्रा में मयंक और 80 किग्रा में विशाल नागर का चयन हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रीको रोमन में 48 किग्रा में टीटू यादव, 51 किग्रा में शौर्य, 55 किग्रा में कार्तिक, 60 किग्रा में देव, 65 किग्रा में सचिन, 71 किग्रा में प्रतीक, 80 किग्रा में प्रशांत और 92 किग्रा में आशीष मंडलीय टीम में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि सभी चयनित पहलवानों ने 17 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय ट्रायल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed