फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सुशांत लोक-1 और पालम विहार में अगले 15 दिनों में विकास कार्य

सुशांत लोक-1 और पालम विहार में अगले 15 दिनों में विकास कार्य

Tue, 18 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सुशांत लोक-1 और पालम विहार में अगले 15 दिनों में विकास कार्य
सुशांत लोक-1 और पालम विहार में अगले 15 दिनों में विकास कार्य
विज्ञापन

गुुरुग्राम। सुशांत लोक-1 और पालम विहार में निगम 15 दिनों में विकास कार्य शुरू करवा देगा। लेकिन बिल्डर द्वारा अभी तक डीपीआर के अनुसार निगम में रुपये जमा नहीं करवाने को लेकर निगम अधिकारियों में असमंजस की स्थिति है। वहीं डीएलएफ-1, 2 और तीन को भी जल्द टेकओवर करने पर कार्रवाई की जा रही है।

सुशांत लोक-1, पालम विहार, डीएलएफ-1, 2 और 3 इन पांचों कॉलोनियों को निगम को टेकओवर करना था। निगम अधिकारियों और बिल्डरों के बीच कई बैठकें भी हुईं। बैठक में दो बिल्डरों ने कुछ रुपये और कुछ जमीन देने की बात कही थी, जबकि तीन कॉलोनियों के बिल्डर ने खुद ही काम करने की पेशकश की थी। बिल्डरों द्वारा निगम को दी जा रही जमीन को लेकर असमंजस बना हुआ है कि बिल्डर निगम को कैसी जमीन देंगे। वहीं सोमवार को जिला योजनाकार विभाग के महानिदेशक के.एम पांडूरंग ने सुशांत लोक-1 और पालम विहार दोनों कॉलोनियों को निगम में शामिल करने के आदेश जारी कर दिए । निगम अधिकारियों के अनुसार, सब कुछ ठीक रहा तो 15 दिन में दोनों कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed