फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   घर में घुसे चोर से भिड़ी वृद्धा

घर में घुसे चोर से भिड़ी वृद्धा

Wed, 11 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसे चोर से भिड़ी वृद्धा
घर में घुसे चोर से भिड़ी वृद्घा
विज्ञापन

फरीदाबाद।
सेक्टर-18 में घर में घुसे चोर को देखकर बुजुर्ग महिला उससे भिड़ गई। आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला किया, जोकि उनके मुंह पर लगा। मगर महिला की हिम्मद देखकर आरोपी वहां से निकलकर घर से छत पर चढ़ गया। इस दौरान उसने बाहर खड़े अपने किसी साथी को भी इशारा किया। मगर, महिला की बेटी के घर आ जाने पर आरोपी छत से कूद कर फरार हो गया। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-18 निवासी शकुंतला तिवारी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि 10 अप्रैल को करीब 3.15 बजे उनकी बेटी अनीता घर से ऑफिस के लिए निकली थी। जबकि उनकी दूसरी बेटी संगीता अपने कमरे में सो रही थी। बेटी के आफिस जाने के बाद शकुंतला देवी बाथरूम में गई और वहां से वापस आकर अपने कमरे में लेट गई। इस दौरान उन्हें अहसास हुआ कि घर में कोई और भी है। उन्हें रसोई में किसी का साया दिखाई दिया। इससे पहले कि महिला कुछ बोल पाती रसोई में छिपकर बैठे एक चोर ने शकुंतला देवी का मुंह दबा दिया। मगर वह हिम्मत नहीं हारीं और उसका मुकाबला करने लगी। इसी दौरान चोर ने पास में ही पड़े एक चाकू को उठाकर शकुंतला देवी पर वार किया, जोकि उनके मुंह व हाथ पर लगा। फिर भी वे घबराई नहीं और उस चोर का मुकाबला करती रहीं। हाथापाई में चाकू टूट गया। इसी दौरान बदमाश का मोबाइल फोन बजा और वह कमरे से बाहर आ गया। मौका देखकर महिला ने अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और ऑफिस गई बेटी अनीता को फोन कर सारी घटना बताई। अनीता घर से कुछ ही दूरी पर थी तो उसने कैब चालक को वापस घर चलने के लिए कहा। अनीता के अनुसार, जब वह घर पहुंची तो देखा कि छत पर एक युवक खड़ा है, जोकि बाहर मोटरसाइकिल पर खड़े एक युवक को कुछ इशारे कर रहा है। संभवत: वह उस युवक को भी घर के अंदर आने के लिए कह रहा था। मगर घर के आगे उसकी कैब रुकने के कारण दोनों वहां से फरार हो गए। छत पर खड़ा युवक कूद कर वहां से भाग गया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed