{"_id":"5ccd7febbdec22073561ab85","slug":"111556971499-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तावडू में सीसीटीवी लगाने की योजना कागजो तक सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तावडू में सीसीटीवी लगाने की योजना कागजो तक सिमटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना कागजों तक सिमटी
तावडू। नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना कागजों तक सिमट कर रह गई है। यहां की गैर सरकारी स्वंयसेवी संस्थाओं और व्यापारियों ने इसके लिए कई बार स्थानीय प्रशासन सहित विधायक तक इसकी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। लोगों का आरोप है कि शहर में कोई वारदात होने के बाद सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही जाती है लेकिन इस पर कार्य नहीं होता। नगरपालिका के उप प्रधान कर्मसिंह, पार्षद ज्ञानीराम वर्मा, पूर्व पार्षद कमलेश रानी, जग्गी और रीटा रानी, जगदीश चांदना, व्यापारी नेता सुभाष गर्ग और वीरेंद्र गोयल समेत शहर के अधिकांश लोगों का कहना है कि कांग्रेस सरकार में शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बनी योजना भाजपा के शासन में भी पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने सरकार से इस प्रस्तावित योजना को जल्द पूरा करने की अपील की है।
इस बारे में तावडू नगरपालिका चेयरमैन मनीता गर्ग का कहना है कि आचार संहिता के कारण योजना पर काम बंद है। आचार संहिता हटने के बाद सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना कार्य शुरू किया जाएगा। नगर में विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे।