फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   मोहम्मदपुर के 66 केवी के लोड को विभाजित करने की मांग

मोहम्मदपुर के 66 केवी के लोड को विभाजित करने की मांग

Sat, 20 Apr 2019 08:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदपुर के 66 केवी के लोड को विभाजित करने की मांग
तावडू उपमंडल वासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तावडू बिजली घर के लोड को मोहम्मदपुर अहीर 66 केवी बिजली घर पर विभाजित करने की मांग की है, ताकि तावडू बिजली घर को ओवर लोड की समस्या से निजात मिलने पर उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिल सके।
विज्ञापन


सरपंच अब्दुल जब्बार, नंबरदार यूनूस, नंबरदार, पूर्व सरपंच सद्दीक, सरपंच इरसाद, सरपंच साजिद, सरपंच हासम, जमालुदीन, असगर ने बताया कि तावडू 66 केवी बिजली घर पर करीब दो दशक से बनी ऑवर लोड की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने उपमंडल के गांव मोहम्मदपुर अहीर में एक नये 66 केवी बिजली घर का निर्माण कराया है, लेकिन लोड विभाजित नहीं होने के कारण इसका लाभ जहां उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है, वहीं तावडू बिजली घर पर अभी भी ऑवर लोड की समस्या बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि निगम अधिकारियों की इस लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तावडू 66 केवी बिजली घर के अभियंता राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को लोड कम करने को कहा गया है। उन्होंने माना कि लोड विभाजित नहीं होने के कारण ऑवर लोड की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed