{"_id":"5acf92ec4f1c1b553e8b4d14","slug":"111523553004-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा मेवात पुलिस की प्राथमिकता : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा मेवात पुलिस की प्राथमिकता : एसपी
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सुरक्षा मेवात पुलिस की प्राथमिकता : एसपी
पुन्हाना
मेवात पुलिस कप्तान नाजनीन भसीन ने बृहस्पतिवार को पुन्हाना थाने का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों और कस्बे के गणमान्य लोगों से बातचीत की। उनका कहना है कि मेवात पुलिस अपराध व अपराधियों को लेकर गंभीर है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि गांवों में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पहुंचने वाली पुलिस टीम पर पथराव करने वालों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई होगी और महिला सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।
भसीन ने कहा कि पिनगवां-पुन्हाना में लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए भी पुलिस प्रयासरत है। जमालगढ़ रोड व जुरहेड़ा रोड पर नाका लगाकर भारी वाहनों को शहर के बाहर से निकाला जाएगा ताकि शहर में जाम की समस्या उत्पन्न ना हो। लड़कियों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल, कॉलेज व शहर के अंदर पुलिस सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी। बताया गया कि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर मेवात पुलिस जल्द जगह-जगह जागरूकता कैंप लगाने का काम करेगी। भसीन का पुन्हाना पहुंचने पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन उमेश आर्य, फिरोजपुर झिरका के बार प्रधान मुमताज हुसैन, नपा प्रधान समसुददीन, कपूर चंद, उत्तम चन्द आर्य सहित अन्य लोगों ने गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर पुन्हाना नवनियुक्त मार्केट कमेटी के चेयरमैन उमेश आर्य, नपा के चेयरमैन समसुददीन, फिरोजपुर बार के अध्यक्ष मुमताज हुसैन एडवोकेट, अख्तर हुसैन एडवोकेट, लियाकत हुसैन एडवोकेट, साहिद हुसैन, मोसिम खान, उत्तम चंद आर्य, कपूर चंद सहित काफी पुलिस स्टाफ मौजूद था।
एसएचओ, डीएसपी की कार्यशैली सराही
मेवात पुलिस कप्तान नाजनीन भसीन ने पुन्हाना एसएचओ और डीएसपी संजीव बलाहरा की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डीएसपी संजीव बलाहरा व पुन्हाना के एसएचओ अशोक दहिया अपने काम के प्रति सजग हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे आगे भी ऐसे ही बेहतर काम करेंगे।