फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 year old Aarav dies after falling from balcony of Noida Hyde Park Society

17वीं मंजिल से गिरकर 11 साल के बच्चे की मौत: नोएडा की हाइड पार्क सोसाइटी की बालकनी से गिरा आरव, ऐसे हुआ हादसा

Thu, 27 Aug 2026 04:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 04:25 PM IST
सार

नोएडा में सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। बच्चा आर टावर की 17वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी में था। इसी दौरान नीचे खेल रहे अपने दोस्तों से बातचीत करते समय वह अचानक असंतुलित होकर नीचे जा गिरा।

विज्ञापन
11 year old Aarav dies after falling from balcony of Noida Hyde Park Society
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। बच्चा आर टावर की 17वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी में था। इसी दौरान नीचे खेल रहे अपने दोस्तों से बातचीत करते समय वह अचानक असंतुलित होकर नीचे जा गिरा। इसमें उसकी मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आर टावर के 17वीं मंजिल के फ्लैट में रोहित  परिवार के साथ रहते हैं।

विज्ञापन

 
वह निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनका बेटा आरव बुधवार देर शाम घर की बालकनी में खड़ा था। बताया गया कि इसी दौरान उसने सोसाइटी परिसर में कुछ बच्चों को खेलते देखा। वह बालकनी से ही दोस्तों से बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 17वीं मंजिल से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन


बच्चे के गिरते ही सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। परिजन और गार्ड बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने पर सोसाइटी के लोग भी गमगीन हैं। घटना ने ऊंची इमारतों में रहने वाले परिवारों के सामने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed