फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 foreigners including 4 women arrested for having liquor-beer party in noida

नोएडाः मकान में चल रही शराब पार्टी पर छापा, चार महिलाओं समेत 11 विदेशी गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2020 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
11 foreigners including 4 women arrested for having liquor-beer party in noida
गिरफ्तार विदेशी नागरिक व बरामद बीयर और शराब - फोटो : अमर उजाला

यूपीसीडा के आवासीय सेक्टर के मकान में शराब पार्टी कर रहे चार महिलाओं समेत 11 विदेशियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कई आरोपी पुलिस के आने की भनक पाकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से आरोपियों की सात लग्जरी कारें व भारी मात्रा में बीयर व शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने रेव पार्टी की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पड़ताल की थी। हालांकि आरोपियों पर महामारी एक्ट और आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


कुछ आरोपी पार्टी में शामिल होने दिल्ली व मुंबई से भी आए थे। पकड़े गए आरोपियों में 4 कैमरून के नागरिक हैं जबकि 3 जांबिया के और 3 नाइजीरिया के नागरिक हैं। वहीं एक उगांडा का नागरिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी के सामने यूपीसीडा के आवासीय सेक्टर एक मकान में रेव पार्टी चल रही है।

चना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार अफ्रीकी महिला और सात पुरुषों को साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान महामारी एक्ट का उल्लंघन करते देखा। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी युवकों की पहचान टोनी एरोहोई, स्टीवन गिर्सी, एलेन ब्रिस, डिवेन ओडॉग्व्यू, नफोर बेतरान, नेजेमो कार्ल, नॉरबर्ट मब्ह व युवतियों की पहचान नलवोगा लॉव्या, एमेलिया गिलबर्ट, चियोनी मलामा व कबिलिका मुतिना के रूप में हुई।

इनमें टोनी, स्टीवन व एलेन ब्रिस यूनिटेक होराइजन सोसाइटी में रहते हैं,जबकि अन्य पैरामाउंट सोसाइटी के पास व अन्य सोसाइटियों में रहते हैं। डिवेन ओडॉज्यू दिल्ली में रहता है। दोस्तों की पार्टी में शामिल होने के लिए यहां आया था। पुलिस ने मौके से 237 बीयर की कैन, 51 बीयर कांच की बोतल व 3 बोतल शराब बरामद की है।

आरोपियों के वीजा पासपोर्ट की हो रही पड़ताल

पुलिस और एलआईयू पकड़े गए आरोपियों के वीजा और पासपोर्ट की जांच कर रही है। अगर कोई आरोपी वीजा पासपोर्ट नहीं दिखा पाता है, तो इस पर भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस मकान मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि केवल शनिवार रात को ही उन्होंने पार्टी की थी लेकिन पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नियमित रूप से तो इस स्थान पर इस तरह की पार्टी का आयोजन तो नहीं किया जाता था।

रेव पार्टी की चर्चा लेकिन पुलिस बोली केवल शराब पार्टी थी
अफ्रीकी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर रेव पार्टी में आरोपियों की गिरफ्तारी की चर्चा हुई। लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि रेेव पार्टी की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। लेकिन मौके से शराब और बीयर ही बरामद हुई थी। बताया गया है कि रेव पार्टी में तेज म्यूजिक, लाइट, ड्रग्स और अनैतिक संबंधों का कॉकटेल होता है। पुलिस ने ड्रग्स बरामद नहीं होने की जानकारी दी है।

सवा वर्ष पहले पकड़े थे 192 युवा
गौतमबुद्घ नगर पुुलिस ने 5 मई 2019 के सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस से 161 युवक और 31 युवतियों को गिरफ्तार किया था। बताया गया था कि फार्म हाउस पर आरोपी रेव पार्टी में शामिल होने आए थे। पकड़े गए आरोपी देश के विभिन्न राज्य और प्रदेश के विभिन्न जिलों से बुलाए गए थे। सभी आरोपी सोशल मीडिया पर दिए गए विज्ञापन की मदद से शुल्क अदा कर रेव पार्टी में शामिल हुए थे। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ हुक्का आदि भी बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed