फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10th student stabs senior to murder for not saying sorry

सॉरी नहीं बोलने पर 10वीं के छात्र ने सीनियर की चाकू मारकर हत्या की

Sun, 03 Oct 2021 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
10th student stabs senior to murder for not saying sorry
नई दिल्ली। ओखला इलाके में 10वीं के 15 वर्षीय छात्र ने 11वीं में पढ़ने वाले 17 साल के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार को तेहखंड स्थित सरकारी स्कूल के बाहर वारदात हुई। उस वक्त दोनों ही छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों छात्रों के बीच कुछ माह पूर्व झगड़ा हुआ था। उस दौरान 11वीं कक्षा के छात्र ने आरोपी की मां को अपशब्द कह दिए थे। शुक्रवार को आरोपी ने कहा कि वह सॉरी बोले लेकिन छात्र ने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे चाकू से गोद डाला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। ओखला थाना पुलिस पकड़े गए छात्र से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिले की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि शुक्रवार शाम ओखला थाना पुलिस को सूचना मिली कि तेहखंड स्थित सरकारी स्कूल के बाहर एक छात्र को चाकू से गोद दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल को पास के ही ईएसआई अस्पताल ले जाया जा चुका था। वहां से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जाम के कारण परिजन उसे होली फैमिली अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार को दोनों स्कूल गए। छुट्टी होने के बाद दोनों बाहर आए तो एक-दूसरे से उलझ गए। आरोपी छात्र ने सॉरी बोलने के लिए कहा, परंतु उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इस बात पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसने 11वीं के छात्र के पेट में तीन जगह चाकू से वार कर दिए। मृतक के पिता का कहना है कि पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती है। यदि पुलिस समय रहते ईएसआई अस्पताल में ही राहुल का उपचार करा देती तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed