फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   108 lamps were lit and 108 lotus flowers were offered during the Sandhi Puja.

Noida News: संधि पूजन में जलाए 108 दीप और चढ़ाए 108 पद्म फूल

Tue, 30 Sep 2025 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
108 lamps were lit and 108 lotus flowers were offered during the Sandhi Puja.
नोएडा (संवाद)। अष्टमी तिथि पर विशेष मुहूर्त में होने वाली संधि पूजा में मंगलवार को सेक्टर-34 में बंगीय समिति की ओर 108 दीप जलाए गए। आयोजन दोपहर 1:21 से 2:8 तक चला। इस दौरान 108 पद्म फूल माता को अर्पित किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। सेक्टर 78 के हाइड पार्क सोसायटी में भी संधि पूजा की गई।
विज्ञापन

सेक्टर-20 के हनुमान मंदिर, सेक्टर-9 के लाल मंदिर समेत सभी जगहों पर मां की पूजा-अर्चना की गई। सेक्टरों और सोसायटियों में कन्या पूजन भी हुआ। पंडालों में संधि पूजा का विशेष महत्व रहा। साईं कृपा होम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कन्या पूजन कार्यक्रम हुआ। सेक्टर-19 स्थित के सनातन धर्म मंदिर में शांभवी मुद्रा ट्रस्ट की ओर से दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


नवोदय पूजा समिति ने अपनी 28वीं वर्षगांठ पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया। इसमें समुदाय के लोगों ने माता दुर्गा की उपासना कर उत्सव का आनंद लिया। बंगाली संस्कृति में दुर्गा पूजा माता के मातृगृह आगमन का प्रतीक है और भक्त स्वास्थ्य, समृद्धि और सुरक्षा की कामना करते हैं। इस वर्ष की प्रतिमा को एक साधारण महिला के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed