फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   108 crore rupees gift given to 12 colleges of DU

Noida News: डीयू के 12 कॉलेजों को दी 108 करोड़ की सौगात

Wed, 15 Oct 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
108 crore rupees gift given to 12 colleges of DU
दिल्ली सरकार ने अब तक तीन किस्तों में 325 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने डीयू के 12 वित्तपोषित कॉलेजों को वित्तीय सहयोग देने के लिए वर्ष 2025-26 की तीसरी किस्त के रूप में 108 करोड़ रुपये की राशि जारी करने के आदेश दिए हैं। अब तक तीन किस्तों में कॉलेजों को 325 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी गई है।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि यह राशि कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन, कॉलेजों के रखरखाव व आवश्यक पूंजीगत व्यय के लिए दी जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि दिल्ली के सभी शिक्षण संस्थानों को समय पर पर्याप्त वित्तीय सहायता मिले ताकि शिक्षकों और कर्मचारियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े और न ही छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों में कोई बाधा आए।
विज्ञापन


सरकार दिल्ली के उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राशि देने के बाद कॉलेजों में वित्तीय और अकादमिक स्थिति और मजबूत होगी। दिल्ली की पूर्ववर्ती सरकारें इन कॉलेजों को या तो अनुदान राशि देती ही नहीं थीं या समय पर राशि जारी नहीं करती थीं। इन कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिया दिवाली का उपहार

सूद ने कहा कि अगर शिक्षण संस्थान वित्तीय रूप से समृद्ध नहीं होंगे तो उनमें अच्छे और काबिल छात्र नहीं बन पाएंगे। इन 12 कॉलेज के लिए अनुदान राशि जारी कर मुख्यमंत्री ने दिवाली का उपहार दिया है। पिछली सरकारों की काम न करने की नीयत के कारण दिल्ली के शिक्षण संस्थान उपेक्षा का शिकार रहे। वह काम न करने के बहाने तलाशते थे और राजनीतिक माइलेज के लिए ही सब काम करते थे।

सुविधाओं के लिए भी 24 करोड़ जारी

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन कॉलेजों के ढांचागत विकास अन्य सुविधाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया था जिससे इनकी स्थिति बदतर होती गई। इन सभी 12 कॉलेजों में बिल्डिंग के रखरखाव बिजली-पानी की सुविधा और अन्य सुविधाओं के लिए भी दिल्ली सरकार ने लगभग 24 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।


अनुदान राशि पाने वाले कॉलेज

अनुदान राशि पाने वालों में आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, बीआर आंबेडकर कॉलेज, भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भगिनी निवेदिता कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज, इंदिरा गांधी कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, केशव महाविद्यालय, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, महर्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज, शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed