{"_id":"6af1d66a7c8bb06fc8001d6a","slug":"104-injured-in-fireworks-incidents-and-road-accidents-grnoida-news-c-1-noi1095-4918465-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आतिशबाजी और सड़क हादसों में 104 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आतिशबाजी और सड़क हादसों में 104 घायल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पहुंचे 60 मरीज
नोएडा (संवाद)। दिवाली पर आतिशबाजी के उत्साह के बीच लापरवाही कई लोगों पर भारी पड़ गई। पटाखे जलाने के दौरान झुलसने, आंखों में चोट लगने और सड़क दुर्घटनाओं में कुल 104 लोग घायल हुए। इनमें से करीब 60 मरीज उपचार के लिए सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। जबकि 32 लोगों ने निजी अस्पतालों में इलाज कराया। वहीं, सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई की इमरजेंसी में पटाखों से मामूली रूप से झुलसे पांच बच्चे पहुंचे। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात तक मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इनमें करीब 20 लोग मारपीट और सड़क दुर्घटना में घायल होकर पहुंचे। हादसों में तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जिला अस्पताल के इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. असद महमूद ने बताया कि दिवाली पर इमरजेंसी में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। ऑनकॉल विशेषज्ञ चिकित्सकों से 43 से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया। चिकित्सकों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों की तुलना में इस बार दिवाली पर जलने और हादसों से जुड़े मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि त्योहार के दौरान मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए ऑनकॉल विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था की गई थी।