{"_id":"5bedb55dbdec22696c1d29de","slug":"101542305117-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 करोड़ रुपये से पलवल में श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1000 करोड़ रुपये से पलवल में श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय बनेगा
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1000 करोड़ रुपये से पलवल में श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय बनेगा
गुरुग्राम। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को पलवल जिले के गांव दुधौला में बनने वाले श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की आधारशिला भी गुरुग्राम जिले के गांव सुल्तानपुर से रखेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गांव दुधौला में विश्वविद्यालय स्थल पर दिखाया जाएगा। इस विवि की पूरी परियोजना पर लगभग 1000 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
श्रमेव जयते की अवधारणा पर आधारित इस कौशल विश्वविद्यालय का नाम पहले हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय रखा गया था, जिसे अब श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कर दिया गया है। विवि के कुलपति राज नेहरू के अनुसार, यह विश्वविद्यालय युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगा, जो गरीबी उन्मूलन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। गांव दुधौला में यह कैंपस 82.7 एकड़ में विकसित किया जाएगा।
इस विश्वविद्यालय की कैंपस बिल्डिंग के निर्माण के लिए इस साल 389.24 करोड़ रुपये के टेंडर भी किए जा चुके हैं। इस विश्वविद्यालय का निर्माण तीन चरणों मे करवाया जाएगा। पहला चरण वर्ष 2020 तक पूरा किए जाने की योजना है। विश्वविद्यालय के प्रस्तावित परिसर में प्रशासनिक ब्लॉक के अलावा ऑडिटोरियम एंड कंवेंशन सेंटर, कैफेटेरिया, सेंर्ट्स ऑफ एक्सीलेंस, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक रिहायशी क्षेत्र, लड़कों व लड़कियों के अलग-अलग छात्रावास, शॉपिंग सेंटर, स्वास्थ्य केंद्र, कम्युनिटी सेंटर, स्टेडियम, जिमनेजियम, स्वीमिंग पूल, स्पोर्ट्स एंड रीक्रिएशनल फैसिलिटी, फीडर स्कूल एंड कॉमन फैसिलिटी आदि बनाने की योजना है।
विज्ञापन
1000 युवाओं को जीएसटी प्रशिक्षण देने की योजना
विवि कुलपति के अनुसार, यहां 1000 युवाओं को जीएसटी का प्रशिक्षण देने की भी योजना है। अब तक विश्वविद्यालय में 139 युवाओं को पायलट प्रोजेक्ट के तहत हिसार, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल तथा सिरसा में ट्रेनिंग दी जा चुकी है। विवि द्वारा 68 विद्यार्थियों को उद्यमिता की ट्रेनिंग दी गई है, जबकि 30 को जर्मन भाषा की ट्रेनिंग दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा 21 उद्योगों के साथ विभिन्न कोर्स के प्रशिक्षण के लिए करार पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं।