{"_id":"5ba1551c867a5501346c30cc","slug":"101537299740-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती तेल कीमतों के विरोध में कारोबारियों का प्रदर्शन
पेट्रोलियम मंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। डीजल-पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोेध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नोएडा इकाई ने मंगलवार को सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि चिंता का विषय है। पहले ही बाजार में खरीदार कम हैं और महंगाई की वजह से कारोबार चौपट होता जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि बढ़ी दरों को वापस लेकर व्यापारी वर्ग को राहत दी जाए। इस दौरान चेयरमैन रामावतार सिंह, महामंत्री मनोज भाटी, महामंत्री संदीप चौहान, महामंत्री दिनेश महावर, महामंत्री सत्यनारायण गोयल, कोषाध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, चंद्रप्रकाश गौड़, विनोद सिंह, सोनवीर सिंह, अजीम अली, सुभाष त्यागी, मनोज गोयल, बाबूलाल बंसल, संतोष वर्मा व नीरज कश्यप सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।