Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 to 150 people are availing the service daily; benefits include doorstep pickup and live tracking.

Noida News: डाक सेवा ऐप से घर बैठे हो रही स्पीड पोस्ट की बुकिंग

Sat, 14 Nov 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
100 to 150 people are availing the service daily; benefits include doorstep pickup and live tracking.
रोजाना 100 से 150 लोग उठा रहे लाभ, डोरस्टेप पिकअप और लाइव ट्रैकिंग का भी मिल रहा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। स्पीड पोस्ट या पार्सल भेजने के लिए अब लोगों को डाकघर के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। डाक विभाग की डाक सेवा ऐप के माध्यम से लोग घर और कार्यालय से ही घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्पीड पोस्ट और पार्सल की बुकिंग कर रहे हैं। सेक्टर-19 स्थित मुख्य डाकघर में प्रतिदिन करीब 100 से 150 लोग इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले शुरू हुई इस व्यवस्था से लोगों के समय की बचत हो रही है और काउंटर पर भीड़ भी कम हो रही है।

वरिष्ठ पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि ऐप के जरिए उपभोक्ता घर बैठे डाक और पार्सल की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के बाद उनके पास दो विकल्प होते हैं। पहला, ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद पार्सल स्वयं डाकघर पहुंचकर जमा करा सकते हैं। दूसरा, डोरस्टेप पिकअप सुविधा के तहत डाककर्मी को अपने घर या कार्यालय बुला सकते हैं। इससे लोगों को केवल बुकिंग के लिए डाकघर आने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन


ऑनलाइन भुगतान और ट्रैकिंग की सुविधा :
ऐप पर उपभोक्ता पार्सल का वजन और गंतव्य का पिनकोड दर्ज कर डाक शुल्क की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, क्यूआर कोड या कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर बुकिंग पूरी की जा सकती है। ऐप पर पार्सल की लाइव ट्रैकिंग, ई-रसीद और शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध है। सेक्टर-19 मुख्य डाकघर में रोजाना करीब दो हजार डाक पहुंचती हैं। ऐसे में डिजिटल बुकिंग की व्यवस्था उपभोक्ताओं को कतारों से बचाने के साथ डाकघर में कामकाज को भी आसान बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed