फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 luxury cars stolen in lockdown caught in encounter

लॉकडाउन में 100 लग्जरी कारें चुराने वाले मुठभेड़ में दबोचे

Fri, 09 Jul 2021 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
100 luxury cars stolen in lockdown caught in encounter
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 25 के इनामी बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरे बदमाश को पीछा कर दबोच लिया गया। गिरोह ने लॉकडाउन में 100 से अधिक फॉच्यूर्नर व इनोवा कारें चुराई हैं। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस सेक्टर-57 के पास गश्त कर रही थी तभी संदिग्ध फॉर्च्यूनर व ब्रेजा कार आती हुई दिखाई दीं। पुलिस ने जब दोनों को रुकने का इशारा किया तो ब्रेजा तेजी से निकल गई जबकि फॉच्यूर्नर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो मुस्तफाबाद, दिल्ली निवासी मोहम्मद अली जैदी को गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे गिरफ्तार बदमाश की पहचान दिल्ली के बटला हाउस निवासी साहिब अहमद के रूप में हुई। वहीं, ब्रेजा सवार वाहन चोर गिरोह का सरगना बंटी, आरिफ, आसिफ, सतीश आदि भाग गए। गिरफ्तार दोनों बदमाश बंटी के साथ काम करते थे। बंटी का गिरोह दिल्ली व नोएडा में सक्रिय होकर लग्जरी वाहन चुराता है। इसके बाद मुरादाबाद निवासी दूसरे वाहन चोर गिरोह के सरगना मोहम्मद आरिफ हुसैन को बेच देते थे। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि लॉकडाउन में ही दिल्ली व एनसीआर से 100 से अधिक इनोवा व फॉच्यूर्नर कारें गिरोह ने चुराई है।
विज्ञापन

सेक्टर-18 में कार छोड़कर भागा था साहिब
एडीसीपी ने बताया कि बंटी गिरोह ने 5 जुलाई को दिल्ली से इनोवा व फॉच्यूर्नर कारें चुराई थीं। इसके बाद दोनों वाहनों को मयूर विहार में रखा था। मंगलवार को गिरफ्तार साहिब इनोवा लेकर नोएडा आ गया था और सेक्टर-18 की पार्किंग में खड़ी कर दी थी। यहां से लेकर जाने के दौरान चौकी प्रभारी रंजीत सिंह की नजर पड़ी थी तो उन्होंने टायर में गोली मार दी थी। उस वक्त वह गाड़ी साहिब चला रहा था। वहां से पुलिस से बचकर वह बैकअप में चल रही ब्रेजा कार में बैठकर दिल्ली भाग गया था। वहीं, दिल्ली से चोरी गई फॉच्यूर्नर लेकर अली व साहिब बृहस्पतिवार तड़के नोएडा के रास्ते लेकर भाग रहे थे और ब्रेजा सवार बदमाश बैकअप में थे तभी सेक्टर-58 पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई और दोनों गिरफ्तार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉच्यूर्नर को चूरन और इनोवा को बुलाते थे पनडुब्बी
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि गिरोह के बदमाश लग्जरी वाहन को चोरी करने के दौरान कोड वर्ड इस्तेेमाल करते थे। बदमाश फॉर्च्यूनर को चूरन और इनोवा को पनडुब्बी कहते थे। मास्टर चाबी को मछली और एक लाख रुपये को कट्टा कहते थे। दिसंबर में कुख्यात वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए कुलदीप गैंग के बदमाशों को जेल भेजा गया था। गिरोह के लोगों के जेल जाने के बाद कुलदीप के लिए काम करने वाला अली दिल्ली के सरगना बंटी के साथ जुड़ गया।
अधिकतर लग्जरी वाहन महाराष्ट्र में बेची
पुलिस पूछताछ में पता चला कि बंटी गिरोह के बदमाशों ने लॉकडाउन के दौरान जितने वाहनों की चोरी की, उनमें से अधिकतर वाहनों को महाराष्ट्र में बेच दिया। तड़के भी ये बदमाश फॉर्च्यूनर को महाराष्ट्र बेचने ले जा रहे थे तभी नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरोह में लखनऊ का वाहन चोर सरगना आरिफ हुसैन भी है। कुछ महीने पहले लखनऊ पुलिस ने आरिफ को 102 चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार किया था। आरिफ कुख्यात वाहन चोर जेड ए खान कर भतीजा बताया जाता है। जेड ए खान प्रदेश के सबसे बड़े वाहन चोरों में गिनती होती थी। तीन साल पहले उसकी मौत हो गई थी, तब से आरिफ गिरोह चलाने लगा।

साहिब बाइक बोट मामले में है आरोपी
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि साहिब बाइक बोट फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी संजय भाटी, विजय कसाना के साथ मिलकर गर्वित इनोवेटिव प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी खोलने में सहयोगी था। मामले में वाहन चोर साहिब के खिलाफ दादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस पता लगा रही है कि साहिब का बाइक बोट फर्जीवाड़े में क्या भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed