फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 kg of yellow coloured potatoes destroyed, boondi and buckwheat flour seized

Noida News: पीले रंग से रंगा 100 किलो आलू कराया नष्ट, बूंदी व कुट्टू का आटा जब्त

Mon, 29 Sep 2025 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
100 kg of yellow coloured potatoes destroyed, boondi and buckwheat flour seized
- खाद्य विभाग की टीम ने नोएडा और ग्रेनो में की कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग की टीम ने रविवार और सोमवार को मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने नोएडा फेज-2 स्थित सब्जी मंडी से पीले रंग से रंगे करीब 100 किलो आलू को नष्ट करा दिया। जबकि दो अलग-अलग जगह पर 390 किग्रा बूंदी और 82 किग्रा कुट्टू का आटा जब्त किया। दोनों में मिलावट होने का संदेश था। विभाग ने आलू, बूंदी व कुट्टू का आटा समेत 12 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैय्यद इबादुल्लाह व अमर बहादुर सरोज की टीम ने तुगलपुर मंडी स्थित रेहान पनीर भंडार से और केंद्रीय विहार ग्रेटर नोएडा स्थित ईट क्लब से पनीर का एक-एक नमूना लिया हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडेय व ओपी सिंह की टीम ने नोएडा फेस-2 स्थित सब्जी मंडी में पीला रंग होने 100 किग्रा आलू को नष्ट कराया गया है। साथ ही एक नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया है। वहीं सोमवार को टीम ने गढ़ी चौखंडी नोएडा स्थित सोनू यादव की लड्डू बनाने वाली कंपनी की जांच की। जो बिना पंजीकरण के चल रही थी। वहां से बूंदी का नमूना लिया गया है। बाकी 390 किग्रा बूंदी को मिलावट की संभावना पर सीज कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, मालती व रविन्द्र नाथ वर्मा ने कुलेसरा स्थित संतोष ट्रेडर्स से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल व कुट्टू के आटे का एक-एक नमूना लिया। यहां मिलावट का संदेश होने पर 82 किग्रा आटा सीज किया गया है। इसी टीम ने सिरसा स्थित देव डेयरी से पनीर का एक, दनकौर स्थित सुपर मार्केट से साबूदाना का, सेंधा नमक व कुट्टू का आटा का एक-एक नमूना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed