फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 families left Amrapali Leisure Valley Society due to no electricity

बिजली नहीं होने पर 100 परिवारों ने छोड़ी आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी

Wed, 27 Apr 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
100 families left Amrapali Leisure Valley Society due to no electricity
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में बिजली आपूर्ति की समस्या चार दिन से बरकरार है। बिजली नहीं होने के कारण 100 परिवारों ने सोसाइटी छोड़ दी है। वह अपने परिचितों के घर पर रह रहे हैं। हालांकि मंगलवार रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन निवासियों से एसी बंद रखने को कहा गया। उधर, सोसाइटी की प्रबंधन समिति पर आरोप लगाकर निवासियों ने दिन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे से बिजली नहीं है। रविवार देर रात नया जनरेटर लगाने के बाद आपूर्ति शुुरू की गई थी, जोकि सोमवार दोपहर 12 बजे तक रही। उसके बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति शुुरू हो सकी, लेकिन एसी चलाने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि केबल पुरानी हो चुकी है, जिस कारण सोसाइटी की बिजली खपत का भार नहीं उठा पा रही है। इस कारण बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। मंगलवार रात भी एसी नहीं चलाने को कहा गया। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 350 परिवार रहते हैं। कई दिन से बिजली नहीं होने के कारण इनमें से 100 परिवार सोसाइटी छोड़ चुके हैं। वह अपने परिचितों के यहां पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति सामान्य होने के बाद वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ों के नीचे बैठकर दिन बिताया, सड़कों पर टहलकर रात गुजारी
सोसाइटी के निवासी बिजली नहीं होने से काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि लोगों ने पेड़ों के नीचे बैठकर अपना दिन बिताया, जबकि रात कार का एसी चलाकर या फिर सड़कों पर टहलकर गुजारी। बिजली नहीं होने से छात्र परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। रात के समय मोमबत्ती या लालटेन जलाकर रोशनी कर रहे हैं। बुजुर्गों को भी काफी दिक्कत हो रही है। दो दिन पहले एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि बिजली नहीं होना भी इसका कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed