फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 bed hospital will be made at yamuna expresway

यमुना एक्सप्रेसवे में ट्रामा सेंटर के साथ में 100 बेड का बनेगा अस्पताल

Thu, 26 Nov 2020 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
100 bed hospital will be made at yamuna expresway
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 100 बेड का अस्पताल भी बनेगा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित ट्रामा सेंटर के साथ 100 बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा। यमुना प्राधिकरण सेक्टर-22 ई में छह एकड़ भूमि स्वास्थ्य विभाग को निशुल्क देगा। ट्रामा सेंटर बनने एक ओर जहां यमुना एक्सप्रेसवे के यात्रियों को फायदा होगा। वहीं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, औद्योगिक इकाइयों और यीडा सिटी में रहने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की चल रही कवायद और यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों में घायलों के त्वरित उपचार के लिए ट्रामा सेंटर की पूर्व में मंजूरी दे दी गई थी। यह जनपद में बनने वाला पहला सरकारी ट्रामा सेंटर है। प्राधिकरण ने दो हजार वर्ग मीटर जमीन निशुल्क देने का फैसला किया था। इसको लेकर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर शासन को भेज दिया गया था। मुख्यमंत्री ने यीडा सिटी की बढ़ती गतिविधियों को देख ट्रामा सेंटर के साथ 100 बेड का अस्पताल बनाने को भी कहा। अब स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने यमुना प्राधिकरण के साथ चर्चा की और अधिक जमीन देने के लिए कहा। ट्रामा सेंटर और अस्पताल के लिए छह एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। इस प्रस्ताव पर प्राधिकरण ने हामी भर दी।

ट्रामा सेंटर व अस्पताल के लिए सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इसके लिए सेक्टर-22 ई में भूमि दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के आग्रह पर निशुल्क भूमि देने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed