फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 players from the city won 12 medals including one gold in Thailand

Noida News: थाईलैंड में शहर के 10 खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण समेत 12 पदक जीते

Mon, 11 Aug 2025 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
10 players from the city won 12 medals including one gold in Thailand
8वीं हीरोज कप अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो स्पर्धा में 29 देशों के 4,600 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। थाईलैंड के पटाया स्थित स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित आठवीं हीरोज कप अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए देश का परचम लहराया। 29 देशों के 4,600 प्रतिभागियों के बीच हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने एक स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य सहित कुल 12 पदक अपने नाम किए।



कोच समरेंद्र ठाकुर ने बताया कि विजयेंद्र ठाकुर ने स्वर्ण जीतकर भारत को पहला स्थान दिलाया। इसके अलावा लक्ष्य श्रीवास्तव, आदित्य प्रताप सिंह, कुणाल भाटी और तृषिका मेहता ने अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक जीते। वहीं, वेदांत शर्मा और लक्षया श्रीवास्तव ने पूमसे और फाइट दोनों श्रेणियों में शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किए। इसके अलावा रवि राज कुंवर ने भी कांस्य पदक जीतकर टीम के पदक तालिका में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


निक्की और कशिश ने जीते कांस्य पदक

जिले की दो लड़कियों ने भी बालिका वर्ग में जीत का परचम लहराया है। डायनेमो ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव उमेश यति ने बताया कि भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शहर की निक्की व कशिश ने थाईलैंड पटाया में हुए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। कोच उमेश ने बताया कि दोनों को कड़ी ट्रेनिंग और मेहनत का फल मिला है। आगे भी दोनों देश के लिए मेडल जीतने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed