{"_id":"5f493f468ebc3e3cf76a4759","slug":"1-injured-in-firing-mewat-news-noi532608898","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में फायरिंग, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में फायरिंग, एक युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। मुबारिकपुर उर्फ रावली गांव में शुक्रवार एक युवक ने नशे की हालत में एक व्यक्ति पर गोली चला दी। गोली पीठ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
पुन्हाना के मुबारिकपुर गांव में पंचायती चुनावों के मद्देनजर दो पार्टी बनाई गई है। शुक्रवार को आशिक पुत्र शहजाद घर के पास टहल रहा तो तभी गांव के ही एक युवक ने कट्टे से उस पर फायरिंग कर दी। गोली आशिक के पीठ में लगी। आवाज सुनकर कई लोग मौके पर एकत्रित हुए और घायल को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले पंचायती चुनावों को लेकर आरोपी युवक के साथ उनकी बहस हुई थी जिसको लेकर यह फायरिंग की गई। आरोपी युवक शराब के नशे में था जो घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम घायल का बयान लेने नलहड़ मेडिकल कॉलेज गई थी। जल्द ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - भरत सिंह, पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी