फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1 injured due to bad road

नगीना-करहेड़ा मार्ग पर पुलिया धंसी, बाइक सवार घायल

Fri, 25 Sep 2020 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
1 injured due to bad road
नगीना। नगीना-करहेड़ा मार्ग स्थित पुलिया टूटी पड़ी है। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार को एक बाइक सवार इस कारण फिसलकर गिर पड़ा, जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान मंजूर के रुप में हुई है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से करहेड़ा, उलेटा, जेताका, भूड़बास, अकलीमपुर नूंह, मुलथान, कन्साली, घागस, शाहपुर जाने के लिए सैकड़ों लोग रोज निकलते हैं।
विज्ञापन

सामाजिक संगठन ने सड़क एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को पत्र इस बारे में पत्र भी भेजा है, उन्होंने जल्द समाधान की मांग की है। नगीना के अयूब खान, करहेड़ा के कासम खान, मास्टर हाकम खान, अजीज जैलदार, अशोक सैनी, गिर्राज सैनी, पूर्व मैनेजर अकबर, मोहम्मद इसराइल खां नंबरदार उलेटा, रशीद नंबरदार जेताका ने बताया कि पिछले हफ्ते 4 लोग गड्ढे में गिर चुके हैं। पैदल राहगीरों को भी खतरा है। एक डंपर का पहिया इस गड्ढे में धंस गया था इससे पुलिया टूट गई है। फिरोजपुर झिरका पीडब्ल्यूडी के एसडीओ आस मोहम्मद ने बताया कि उन्हें हाली ही में सूचना मिली है। संबंधित जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेजा गया है। अगले एक-दो दिन में गड्ढे को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed