{"_id":"5f14642e8ebc3e9ff455f1b2","slug":"1-died-in-road-accident-mewat-news-noi524363818","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
पुन्हाना। जुरहेडा रोड पर ठेक गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनाें को सौंप दिया है। साथ ही घायल को इलाज के लिए दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुन्हाना थाना प्रभारी अजय वीर भडाना ने बताया कि उनको सूचना मिली कि जुरहेडा रोड पर गांव ठेक के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 35 वर्षीय लखन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार रात करीब दस बजे की है। पुलिस ने घायल और शव को अल-आफिया अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई शौकीन की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के भाई शौकीन खान ने बताया कि लखन और राजेश मोटरसाइकिल से गांव बिछौर आए थे जब वे देर जा रहे थे तो ठेक गांव के पास जुरहेडा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे लखन की मौत हो गई। लखन के 5 छोटे-छोटे बच्चे हैं। राजेश की हालत गंभीर है उसका दिल्ली के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।