फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1 died in road accident

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Sat, 18 Jul 2020 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
1 died in road accident
नूंह। दिल्ली अलवर मार्ग पर इंडरी खंड के गांव बड़ेलाकी मोड़ के करीब सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर रोजका मेव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नूंह सीएचसी में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नूंह खंड के गांव घासेड़ा निवासी भूपेंद्र किसी कार्य से शनिवार की सुबह सोहना की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बड़ेलाकी मोड़ के पास पहुंचा तो एक अनियंत्रित ट्राला चालक अपनी साइड से दूसरी साइड में आ गया।
विज्ञापन

पहले ट्राले ने एक कार को टक्कर मारी फिर बाइक पर सवार भूपेंद्र से उसकी भिड़ंत हो गई, जिसमें उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वहीं दोपहर को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रोजका मेव थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। जल्द चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed