{"_id":"68da9b33119761369c08da40","slug":"0-meter-road-construction-accelerates-noida-news-c-491-1-gnd1001-50-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 60 मीटर रोड निर्माण में आई तेजी, एक्सप्रेस-वे पहुंचना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 60 मीटर रोड निर्माण में आई तेजी, एक्सप्रेस-वे पहुंचना होगा आसान
विज्ञापन
- फोटो
तीन स्थानों पर अभी भी अधूरा है काम, दनकौर स्थित एक किमी के स्ट्रेच पर भी काम जारी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बनी 60 मीटर रोड पर तेजी से काम चल रहा है। काम पूरा होने के संग नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ही नहीं, बल्कि बुलंदशहर तक का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में पहुंचने के लिए भी वाहन चालकों को सीधा मार्ग मिल जाएगा।
60 मीटर रोड के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए यमुना प्राधिकरण की ओर से पूरा बल लगाया जा रहा है। अतिरिक्त कर्मियों को लगाकर अधूरे स्ट्रेच को रोड के दूसरे छोर से जोड़ने का काम चल रहा है। फिलहाल में दनकौर में एक किमी, रबूपुरा में चार सौ मीटर और दयानतपुर में भी स्ट्रेच अधूरा है। मार्ग पूरी तरह दुरुस्त हो जाने के बाद ग्रेटर नोएडा से जेवर पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। इसके बुलंदशहर को जाने वाले वाहनों को भी राहत मिलेगी। ईस्टर्न पेरिफेरल के लिए भी सीधा मार्ग होगा। यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक अधूरे मार्ग पर काम कराया जा रहा है। अब बगैर व्यवधान के मार्ग से वाहन गुजर सकेंगे।