फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Woman arrested digitally for five days and defrauded of Rs 1.30 crore

Noida : बुजुर्ग महिला को पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.30 करोड़ ठगे, दिखाया था पार्सल में ड्रग्स का डर

Sat, 22 Jun 2024 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 06:00 AM IST
सार

आरोपियों ने कुल नौ बार में रकम ट्रांसफर कराई। पीड़िता सेक्टर-49 निवासी शुचि अग्रवाल (73) की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Noida: Woman arrested digitally for five days and defrauded of Rs 1.30 crore
demo

विस्तार

पार्सल में ड्रग्स होने का डर दिखाकर साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग महिला को पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.30 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने कुल नौ बार में रकम ट्रांसफर कराई। पीड़िता सेक्टर-49 निवासी शुचि अग्रवाल (73) की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शुचि अग्रवाल ने बताया कि 13 जून को उनके मोबाइल पर फोन आया था। कॉलर ने फेडएक्स की अंधेरी शाखा से बात करने की जानकारी देते हुए पार्सल पकड़े जाने की बात कही। साथ ही बताया गया कि शुचि के नाम से भेजे गए पार्सल में एलसीडी ड्रग्स, एक्सपायर पासपोर्ट और पांच किलो कपड़े समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


आरोपियों ने उन्हें मुंबई आने या ऑनलाइन नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों से बात करने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें स्काइप कॉल पर जोड़कर कथित अधिकारियों से बातचीत कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पीड़िता को बताया गया कि उनके आधार कार्ड पर छह अकाउंट चल रहे हैं\ जिससे मनी लाॅन्ड्रिंग की जा रही है। जेल जाने के डर से महिला ने जालसाजों के बताए गए खातों में 1.30 करोड़ की रकम ट्रांसफर कर दी। खाता खाली होने तक पैसे ट्रांसफर कराए गए। बाद में पैसे वापस मांगने पर ठगों ने महिला से संपर्क तोड़ दिया। 

सोने के लिए दी स्काइप कॉल से दूर रहने की अनुमति 
शुरुआती चरण में आरोपियों ने करीब दस घंटे तक महिला को डिजिटल अरेस्ट रखा। जालसाजों ने महिला से कहा कि बुजुर्ग होने के चलते उसे सोने के समय स्काइप काॅल से दूर रहने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि इस दौरान कोई होशियारी करने पर महिला को जेल जाना पड़ेगा। 



इस तरह के कॉल से डरें नहीं, बल्कि लड़ें 
यदि आपके पास भी इस तरह की धमकी वाले कॉल आते हैं। मनी लॉन्ड्रिंग या इस तरह की किसी भी गैरकानूनी काम में शामिल होने की बात कही जाती है, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे कॉल आने पर तुरंत पुलिस से शिकायत करें। यदि कोई मैसेज या ई-मेल आए तो उसे सबूत के तौर पर पुलिस को दें। यदि किसी कारण आपने कॉल रिसीव कर लिया और वीडियो कॉल पर कोई धमकी देने लगा तो स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिये कॉल को रिकॉर्ड कर उसकी शिकायत करें। किसी भी कीमत पर डरें नहीं और पैसे तो बिलकुल भी नहीं भेजें।

हाल ही में हुए डिजिटल अरेस्ट के मामले 

  • 25 मई को युवक को 25 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा 35 लाख ठगे
  • 10 जून को तीन घंटे डिजिटल अरेस्ट कर इंजीनियर से 9.95 लाख की ठगी
  • 12 जून को इंजीनियर को 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख ठगे 
  • 19 जून को बिजनेसमैन को डिजिटल अरेस्ट करके पांच लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed