फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Weather Storm caused damage at night and drizzle gave relief from heat

Noida Weather: रात में आंधी ने किया नुकसान, बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Thu, 06 Jun 2024 09:28 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Jun 2024 09:28 PM IST
सार

देर रात बूंदाबांदी और आंधी ने न्यूनतम तापमान में करीब 3.7 डिग्री की कमी ला दी। 24 घंटे पहले रात के समय न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Noida Weather Storm caused damage at night and drizzle gave relief from heat
नोएडा में बदला मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

बुधवार की देर रात आई आंधी ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा में जनजीवन अस्त-व्यस्त करने का काम किया। कई जगह पेड़ गिर गए। बिजली भी इस बीच गुल हो गई। वहीं आंधी के बाद बूंदाबांदी ने तापमान में कमी लाकर जरूर गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

देर रात बूंदाबांदी और आंधी ने न्यूनतम तापमान में करीब 3.7 डिग्री की कमी ला दी। 24 घंटे पहले रात के समय न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। वहीं गुरुवार की तड़के सुबह यह 25 डिग्री पर पहुंच गया। इससे दिन के समय अधिकतम तापमान भी कम ही रहा लेकिन उमस बने रहने की वजह से गर्मी का एहसास रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान इस बीच 40.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार को गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। पूरे जून में गुरुवार को सबसे ठंडा दिन मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है। सबसे अधिक गर्मी 31 मई को रही। इस बीच तापमान 47.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री लेकिन रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री बना रहेगा। ऐसे में अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार से दोबारा तेज धूप का सामना नोएडा, ग्रेटर नोएडा वालों को करने के लिए तैयार रहना होगा। जून के पहले सप्ताह में गर्मी से मामूली राहत के बाद दूसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed