फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Vice President will inaugurate UP International Trade Show today

Noida : आज यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, कार्यक्रम में शामिल होंगे CM योगी

Wed, 25 Sep 2024 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 01:47 AM IST
सार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व वियतनाम के राजदूत गुयेन थान्ह भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Noida: Vice President will inaugurate UP International Trade Show today
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में उद्यमियों के महाकुंभ यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो-2024 का शुभारंभ बुधवार को दोपहर 12 बजे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व वियतनाम के राजदूत गुयेन थान्ह भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में वियतनाम मुख्य साझेदार है। इस दौरान मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक, कृषि, वस्त्र, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि क्षेत्रों के 2500 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी के साथ 3.5 लाख से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के आने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेड शो यूपी को 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के अलावा लगभग 212 वीआईपी कार्डधारक शामिल होंगे। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के करीब 2 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यातायात पुलिस को भी खास तौर पर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इसके लिए डायवर्जन भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed