फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: two societies and village seals after corona postive cases, Action will be taken if anyone voilate

नोएडा : दो सोसाइटी और गांव सील, अवेहलना करने पर होगी कार्रवाई

Thu, 02 Apr 2020 10:10 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 02 Apr 2020 10:10 PM IST
सार

यहां हुई कार्रवाई :
  •  सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक सोसाइटी
  •  ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी पॉम ओलंपिया 
  •  पतवाड़ी और चौड़ा गांव (सेक्टर-22 का एच ब्लॉक समेत)

विज्ञापन
Noida: two societies and village seals after corona postive cases, Action will be taken if anyone voilate
सोसाइटी और गांव को सील करने के बाद सैनिटाइज किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण मिलने पर जिला प्रशासन ने ग्रेनो वेस्ट की दो सोसाइटी व दो गांवों को अस्थायी रूप से सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ये सभी जगह तीन अप्रैल तक अस्थायी रूप से सील रहेंगे।

विज्ञापन


दादरी के उपधिलाधिकारी राजीव राय ने बताया कि एक अप्रैल को नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक की सोसाइटी के फ्लैट में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी, जिसके बाद सोसाइटी को सील किया गया है। इसे एक अप्रैल से तीन अप्रैल की रात 10 बजे तक के लिए अस्थायी रूप से सील किया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी पॉम ओलंपिया के टावर नंबर 10 के मकान में कोरोना वायरस से चार लोग संक्रमित पाए गए, जिसकी सूचना मिलने पर आसपास के क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवाड़ी गांव में एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने के चलते आसपास बने घरों को भी अस्थायी रूप से सील कर दिया है। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-22 के चौड़ा गांव में एक मकान में कोरोना वायरस से दो व्यक्ति संक्रमित मिलने के बाद पूरे गांव और सेक्टर-22 के एच ब्लॉक को सील कर दिया गया है। इन सभी क्षेत्रों में बाहर से आने जाने वालों को प्रतिबंधित कर दिया है। अगर किसी ने आदेश की अवहेलना की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed