{"_id":"69e52b885063a8a37f03cac5","slug":"noida-protest-another-member-of-mazdoor-bugle-squad-arrested-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Protest: हिंसा के मास्टरमाइंड आदित्य के लगातार संपर्क में थे, मजदूर बिगुल दस्ते का दो और सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Protest: हिंसा के मास्टरमाइंड आदित्य के लगातार संपर्क में थे, मजदूर बिगुल दस्ते का दो और सदस्य गिरफ्तार
Mon, 20 Apr 2026 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:53 AM IST
सार
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा के रूप में हुई है, और दोनों पर आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है। ये दोनों कथित मास्टरमाइंड आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में थे।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा पुलिस ने 13 अप्रैल को श्रमिकों के प्रदर्शन में हुई हिंसा में मजदूर बिगुल दस्ता के दो और सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा के रूप में हुई है, और दोनों पर आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों कथित मास्टरमाइंड आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में थे।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान हिमांशु निवासी आदर्श नगर दिल्ली के रूप में हुई है । पुलिस के मुताबिक आरोपी बिगुल दस्ता का सक्रिय सदस्य है। हिंसा के मास्टर माइंड आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में था। हिंसा वाले दिन नोएडा में ही मौजूदगी थी। फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में भी आरोपी सक्रिय था।
विज्ञापन
मूलरूप से उधम सिंह नगर का रहने वाला हिमांशु वर्तमान में दिल्ली के शालीमार गार्डन में रह रहा था। वहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिमांशु का मुख्य आरोपी आदित्य आनंद से लगातार संपर्क बना हुआ था, जिसके आधार पर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सत्यम वर्मा पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज लखनऊ का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, यह भी बिगुल मजदूर दस्ता का सक्रिय सदस्य है। यह आरोपी भी मास्टर माइंड आदित्य आंनद के लगातार संपर्क में था।
गौतम बुद्ध नगर पुलिस के अनुसार, जांच में इन दोनों लोगों की सक्रिय भूमिका सामने आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाओं को भड़काने और उन्हें कोऑर्डिनेट करने में सक्रिय रूप से शामिल थे, जिसके चलते झड़पें हुईं।