फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida police caught two accused of stealing high speed bike

Noida: हाईस्पीड बाइक चुराने वाले दो गिरफ्तार, BMW समेत आठ मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी 40 से अधिक बेच चुके वाहन

Wed, 07 Dec 2022 11:25 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Dec 2022 11:25 PM IST
सार

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के ई-ब्लाॅक स्थित मकान के बाहर से आरोपियों ने हाईस्पीड बाइक चोरी की थी। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह सरगना मोनू चोरी की बाइक मेवात में बेचता है। वह अब तक 40 से अधिक हाईस्पीड बाइक मेवात में बेच चुका है।

विज्ञापन
Noida police caught two accused of stealing high speed bike
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद की गईं बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस के सेक्टरों और सोसाइटियों से हाईस्पीड बाइक चुराने गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियाें की पहचान गाजियाबाद निवासी अनुराग और बादलपुर के विकास के रूप में हुई है। दोनों के पास से बीएमडब्ल्यू की एक बाइक और दो केटीएम बाइक सहित आठ मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। मामले में दो अन्य आरोपियों बुलंदशहर निवासी राहुल और सलमान की तलाश जारी है। बीएमडब्ल्यू कंपनी की बाइक करीब चार लाख और केटीएम हाईस्पीड बाइक की कीमत तीन लाख बताई गई है।

विज्ञापन


एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के ई-ब्लाॅक स्थित मकान के बाहर से आरोपियों ने हाईस्पीड बाइक चोरी की थी। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह सरगना मोनू चोरी की बाइक मेवात में बेचता है। वह अब तक 40 से अधिक हाईस्पीड बाइक मेवात में बेच चुका है। कुछ वाहनों के पुर्जे अलग करके बेचा है। नोएडा पुलिस हरियाणा और राजस्थान सहित अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर रही है। वाहन चोरी में राहुल बिसरख, दादरी एवं हरियाणा के थाना होडल से पांच साल जेल में बंद रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed