फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida police again beats a journalist mercilessly on road and in police station reason is small

सड़क पर डंडों से पीटने के बाद, पत्रकार को थाने ले जाकर भी पीटा, बस कही थी ये बात

Sat, 21 Sep 2019 04:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 21 Sep 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
noida police again beats a journalist mercilessly on road and in police station reason is small
नोएडा पुलिस ने पत्रकार को पीटा - फोटो : अमर उजाला

मीडिया कर्मियों पर नोएडा पुलिस का कहर जारी है। सेक्टर-18 में एक टीवी चैनल के पत्रकार ने गलत दिशा से जा रहे बाइक सवार पुलिसकर्मियों को टोक दिया तो पुलिस कर्मियों ने पत्रकार की सड़क से लेकर पुलिस चौकी तक पिटाई कर दी।

विज्ञापन


डंडा मारकर मोबाइल तोड़ दिया और रात भर थाने में रखा। बृहस्पतिवार रात को हुई इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह पत्रकार को थाने से छोड़ा गया। मारपीट के दौरान पुलिस कर्मियों ने पत्रकार के दोस्त की भी पिटाई की। उसका इलाज जेपी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली निवासी राहुल कादयान एक नेशनल न्यूज चैनल के पत्रकार हैं। बृहस्पतिवार रात को वह अपने मित्र राजीव श्रीवास्तव के साथ सेक्टर-18 आए थे। दोनों रात में सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के नीचे कैब के इंतजार में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल का आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो पुलिसकर्मी गलत दिशा से बगैर हेलमेट के तेजी से आ रहे थे। इस पर राहुल ने पुलिसकर्मियों को टोक दिया कि देख के चलाइए, मार देंगे क्या। दोनों पुलिसकर्मी राहुल के पास पहुंचे तो राहुल ने परिचय दिया।

noida police again beats a journalist mercilessly on road and in police station reason is small
नोएडा पुलिस ने पत्रकार को पीटा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी ने राहुल व राजीव के साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिसकर्मी चले गए और तीन चार मिनट के बाद इन दोनों पुलिस कर्मियों के साथ कार से तीन अन्य पुलिसकर्मी आ गए।

पांचों पुलिस कर्मियों ने मिलकर पहले मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर लाठी डंडों से राहुल व राजीव की पिटाई की। इस दौरान राजीव वहां से किसी तरह निकल गया। पुलिसकर्मी राहुल को सेक्टर-18 पुलिस चौकी ले गए। वहां भी पुलिस वालों ने जमकर पीटा। लाठी से मोबाइल तोड़ दिया। रात भर कोतवाली सेक्टर-20 में रखा और सुबह वहां से छोड़ दिया गया।

एसएसपी व मीडिया क्लब से की शिकायत
शुक्रवार दोपहर को पीड़ित राहुल ने एसएसपी व नोएडा मीडिया क्लब से शिकायत की। मीडिया क्लब की तरफ से भी एसएसपी को इस घटना की जानकारी दी गई है। राहुल ने बताया कि पुलिस वालोें को जैसे ही पत्रकार होने की जानकारी दी तो वे लोग और भी बदसलूकी व मारपीट करने लगे। पुलिसकर्मी नीरज सबसे अधिक उत्तेजित होकर पिटाई कर रहा था।

इस प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी प्रथम से कराई जा रही है। जांच के बाद दोषियों  पर कार्रवाई की जाएगी।- वैभव कृष्ण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed