फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida play school wall collapsed two students died principal arrested

नोएडाः स्कूल की दीवार गिरने से बच्चों की मौत के मामले में प्रिंसिपल गिरफ्तार

Tue, 18 Dec 2018 01:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Dec 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
noida play school wall collapsed two students died principal arrested
स्कूल की दीवार गिरी, मौके पर मौजूद एनडीआरएफ के लोग - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के थाना सेक्टर 49 में एक स्कूल की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत के मामले में मंगलवार स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना सोमवार को सलारपुर गांव के खेमचंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी चार लोग अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामले की जांच नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा को सौंपी गई है।

पुलिस उपाधीक्षक नगर तृतीय (सीओ) श्वेताभ पांडे ने बताया कि सलारपुर गांव स्थित खेमचंद (केएम) पब्लिक स्कूल की दीवार सोमवार सुबह गिरने से पांच बच्चे मलबे के नीचे दब गये, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गयी तथा तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मामले में स्कूल मालिक अमित भाटी, सुमित भाटी, देशराज और स्कूल के प्रबंधक राघवेंद्र सोलंकी एवं प्रधानाध्यापक संजीव कुमार झा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सीओ ने बताया कि केएम पब्लिक स्कूल के मालिक अमित भाटी समाजवादी पार्टी के नेता हैं। स्कूल अवैध रूप से चलाया जा रहा था। जांच के दौरान यह पता चला कि स्कूल के पास ही देशराज के खाली पड़े प्लॉट में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां जेसीबी से मिट्टी डाली जा रही थी और मिट्टी के दबाव के चलते स्कूल की दीवार गिर गई।

उन्होंने बताया कि बच्चे जब स्कूल के प्रांगण में धूप में बैठकर परीक्षा दे रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना के विरोध में मारे गये छात्रों के परिजन ने सोमवार शाम मुआवजे की मांग को लेकर सलारपुर यू-टर्न के पास जाम लगाया।

मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा ने परिजन को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतक छात्रों के परिजन को चार- चार लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है तथा घायल छात्रों का उपचार सरकार करायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed