फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida one more corona positive found he is max cab driver noida sec 45 sadarpur colony seal

नोएडाः मैक्स अस्पताल का कैब चालक कोरोना संक्रमित, सेक्टर-45 की सदरपुर कॉलोनी सील

Sat, 25 Apr 2020 03:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Apr 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Noida one more corona positive found he is max cab driver noida sec 45 sadarpur colony seal
दिल्ली से लगे नोएडा के सभी बॉर्डर सील - फोटो : लाल सिंंह

दिल्ली के पटपड़गंज में स्थित मैक्स अस्पताल के कैब चालक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने नोएडा के सेक्टर 45 की सदरपुर कालोनी को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित करते हुए शनिवार को सील कर दिया।

विज्ञापन


कैब चालक सदरपुर कॉलोनी में ही रहता है। नगर मजिस्ट्रेट उमाशंकर ने बताया कि पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में कैब चालक के तौर पर काम करने वाला व्यक्ति शुक्रवार को संक्रमित पाया गया। वह नोएडा के सेक्टर 45 में रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही कैब चालक दिल्ली से नोएडा स्थित अपने घर के लिए निकल पड़ा। दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना नोएडा पुलिस को दी। उमाशंकर ने बताया कि नोएडा पुलिस ने कैब चालक को नोएडा के प्रवेश द्वार पर रोक लिया और उसे ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैब चालक सेक्टर 45 की सदरपुर कॉलोनी में रहता है। उसके संपर्क में आए करीब 12 लोगों को भी क्वारंटीन में रखा गया है। उमाशंकर ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्र घोषित करते हुए अनिश्चितकाल के लिए सील कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के खाने-पीने, दवाई आदि जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति जिला प्रशासन होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed