फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: One and a half year old child dies after falling into bucket filled with hot water

Noida : गर्म पानी से भरी बाल्टी में गिरे डेढ़ साल के मासूम की मौत, 10 दिन पहले की है घटना

Thu, 29 Feb 2024 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 06:46 AM IST
सार

दस दिनों से अस्पताल में भर्ती मासूम मनु गुप्ता (18 माह) ने बुधवार को दम तोड़ दिया। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मासूम की मौत से घर में मातम छा गया। 

विज्ञापन
Noida: One and a half year old child dies after falling into bucket filled with hot water
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिशनपुरा गांव में खेलने के दौरान मासूम गर्म पानी से भरे बाल्टी में गिर गया। दस दिनों से अस्पताल में भर्ती मासूम मनु गुप्ता (18 माह) ने बुधवार को दम तोड़ दिया। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मासूम की मौत से घर में मातम छा गया। 

विज्ञापन


विशनपुरा गांव निवासी अनुज कुमार गांव में ही गुप्ता भाई जी मार्केट में पूड़ी सब्जी की ठेली लगाते हैं। अनुज पत्नी, पिता व बच्चों के साथ गांव में ही किराये पर रहते हैं। 18 फरवरी को अनुज के पिता जयओम गुप्ता नहाने के लिए बाल्टी में रॉड से पानी गर्म कर रहे थे। पानी गर्म होने के बाद जयओम बाल्टी से रॉड निकालकर दूसरे कमरे में चले गए। तभी अनुज का 18 महीने का बेटा मनु खेलते हुए गर्म पानी की बाल्टी में गिर गया। मनु पहले पानी से भरे बाल्टी में गिरा फिर बाल्टी समेत नीचे फर्श पर गिर गया था। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। 
विज्ञापन


बच्चे को रोता देख जयओम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोते को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के दस दिन बाद मनु ने दम तोड़ दिया। बुधवार को मनु की मौत के बाद अस्पताल से मिले मीमो से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों की लापरवाही आई सामने 
हादसे में मासूम के घरवालों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।  बच्चे के दादा गर्म पानी को लेकर अलर्ट रहते और वहां मासूम को खेलने नहीं देते। पानी गर्म करने के बाद बस कुछ मिनट के लिए ही उसके दादा इधर से उधर हुए और बड़ी घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed