फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida man having suv with fake number plate parliament sticker illegal gunner arrest

10 वर्षों से अवैध तरीके से गनर रखने वाले की कार पर थी फर्जी नंबर प्लेट और संसद का स्टीकर, गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2019 04:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 Nov 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Noida man having suv with fake number plate parliament sticker illegal gunner arrest
नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया फर्जी तरीके से गनर लेने का आरोपी अजय यादव - फोटो : अमर उजाला

नोएडा थाना सेक्टर-49 पुलिस ने 10 वर्षों से फर्जी तरीके से गनर रखने के आरोप में अजय यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक फॉर्च्यूनर भी बरामद की है। इस पर पार्लियामेंट-2019 के स्टीकर के साथ फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पिछले दिनों एक महिला ने जनता दरबार के दौरान अजय यादव नाम के युवक के खिलाफ एसएसपी वैभव कृष्ण से शिकायत की थी। एसएसपी ने सीओ तृतीय विमल कुमार सिंह को मामले की जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि सर्फाबाद निवासी अजय यादव ने फर्जी तरीके से गत 10 वर्षों से गनर ले रखा है। जांच में यह भी पता चला कि अजय ने अपनी फॉर्च्यूनर पर भी गलत तरीके से पार्लियामेंट 2019 का स्टीकर चिपकाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगा रखी है। सीओ ने जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। एसएसपी के आदेश पर सोमवार को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने अजय यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बाद में पुलिस ने अजय के भाई अरुण और अमित के साथ हरेंद्र ठाकुर व पूरन यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। ये चारों अभी फरार हैं, पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed