फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Lift Accidnt These incidents of lift accident came to fore in Noida even before Paras Tierra

Lift Accident: मेंटेनेंस शुल्क वसूलने के बाद भी रखरखाव में लापरवाही; पारस टिएरा से पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं

Thu, 03 Aug 2023 10:45 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 03 Aug 2023 10:45 PM IST
सार

सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि समय पर मेंटेनेंस शुल्क लेते हैं पर रखरखाव करने में लापरवाही बरत रहे हैं। प्रदेश सरकार भी लगातार लिफ्ट एक्ट को लागू नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
Noida Lift Accidnt These incidents of lift accident came to fore in Noida even before Paras Tierra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में रोजाना लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटना हो रही है, लेकिन इनके जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर यहीं हाल रहा तो नोएडा के पारस टिएरा सोसाइटी जैसी घटनाएं भविष्य में भी होंगी। लोगों का आरोप है कि समय पर मेंटेनेंस शुल्क लेते हैं पर रखरखाव करने में लापरवाही बरत रहे हैं। प्रदेश सरकार भी लगातार लिफ्ट एक्ट को लागू नहीं कर रही है।

विज्ञापन

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एक हजार से अधिक सोसाइटियां है। जहां बहुमंजिला इमारत में जाने के लिए तो लिफ्ट लगी होती हैं, लेकिन लिफ्ट का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। रखरखाव के नाम पर निवासियों से बिल्डर-आरडब्ल्यूए व एओए मोटी रकम वसूलते हैं। मगर सुविधाओं के नाम लिफ्ट में झटकें मिलते हैं। जब लोग फंस जाते हैं तो न अलार्म बजता है और न ही सुरक्षा गार्ड मिलते हैं। इमरजेंसी में फोन नंबर तक नहीं मिलते हैं। जिनसे किसी तरह की मदद मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षण तक नहीं दिया जाता है। ऐसे में जब लिफ्ट में लोग फंसते हैं तो उनको निकालने में काफी समय लग जाता है। ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी निवासी दिनकर पांडेय का कहना है कि कई टावर में जरुरत के हिसाब से लिफ्ट नहीं लगाई जाती है। लोग परेशान रहते है, लेकिन बिल्डर और प्राधिकरण सुनने को तैयार नहीं रहते है। वहीं गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की संस्थापक रश्मि पांडेय ने बताया कि लिफ्ट के लिए नियमावली बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रदेश सरकार तक शिकायत कर चुके हैं। केंद्र सरकार भी प्रदेश सरकार को निर्देशित कर चुकी है। बार-बार एक्ट को लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन

लिफ्ट में फंसने की घटनाएं
-17 जुलाई, 2023: ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी के टावर बी की लिफ्ट में 10 मिनट तक फंसा रहा 10 साल का बच्चा
-11 जून,  2023: ग्रेनो वेस्ट की महागुन मंत्रा-2 सोसाइटी के गंगा टावर की लिफ्ट में चार महिला और दो बच्चे करीब 15 मिनट तक फंसे रहे।
-12 अप्रैल, 2023: ग्रेनो वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर डी-5 की लिफ्ट में एक महिला अपने बच्चे के साथ 15 मिनट तक फंसी रही।
-02 दिसंबर, 2022: ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्पायर सोसाइटी में एक आठ साल का बच्चा 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा था।
-05 नवंबर, 2022: ग्रेनो वेस्ट की गुलशन बेलिना सोसाइटी के टावर ई की लिफ्ट में पांच बच्चे करीब 35 मिनट तक फंसे रहे।
-05 अक्तूबर, 2022: ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में 15वीं व 16वीं मंजिल के बीच 50 मिनट तक फंसा रहा था 11 साल का बच्चा
-03 अक्तूबर, 2022: ग्रेनो वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी में एक बच्ची 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed