फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida is becoming accident city

दुर्घटनाओं का शहर बन रहा नोएडा

Tue, 28 Jan 2014 09:56 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 28 Jan 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
noida is becoming accident city

नोएडा में एक के बाद दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। ट्रैफिक पुलिस के लाख दोवों के बावजूद घटनाएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन


इंडिका कार में लगी आग

नोएडा के छिजारसी में सोमवार रात एक इंडिका कार में आग लग गई। चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। थाना सेक्टर-58 से मिली जानकारी के अनुसार गढ़ तहसील बहादुरगढ़ निवासी विकास त्यागी की इंडिका कार उनका चालक हितेश चला रहा था।

जारसी रोड से निकलते समय गाड़ी में शार्ट सर्किट की वजह धुआं उठने लगा। हितेश ने गाड़ी किनारे लगाई तब तक गाड़ी ने आग पकड़ ली। ड्राइवर ने बताया कि आग लगने पर उसने गाड़ी से बाहर कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में मारी टक्कर
नोएडा के थाना-24 से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-चौड़ा मोड़ के पास एक मीडिया चैनल की गाड़ी ने एक स्विफ्ट डिजायर में टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार सेक्टर-11 निवासी पंकज जोशी, धर्मेंद्र सिंह सेक्टर-34 से अपने घर की ओर जा रहे थे। चौड़ा मोड़ के पास पहुंचते ही रजनीगंधा की ओर से आ रही एक मीडिया चैनल की गाड़ी ने उनकी टक्कर मार दी। मीडिया चैनल की गाड़ी ड्राइवर रामाधार ठाकुर चला रहा था। सेक्टर-24 की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। बाद में पुलिस थाने से रामाधार को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार की मौत
नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में एक बाइक पर सवार होकर जा रहे जीजा साले की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जीजा की मौत हो गई और साला जख्मी हो गया।


प्रेमनगर फरीदाबाद निवासी 25 वर्षीय प्रदीप दिल्ली में एक कंपनी में कार्य करता है। सोमवार रात वह बाइक से अपने साले के साथ ग्रेटर नोएडा जा रहा था। सेक्टर-44 स्थित महामाया फ्लाईओवर के पास उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में प्रदीप की मौत हो गई वहीं, उसका साला घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed