फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Income Tax Department raids 26 locations of County Group

Noida : काउंटी ग्रुप के 26 ठिकानों पर आयकर छापा, टीमें बिल्डर ग्रुप से जुड़े प्रॉपर्टी एजेंटों तक भी पहुंचीं

Thu, 06 Mar 2025 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Mar 2025 06:27 AM IST
सार

कैश में फ्लैट व अन्य संपत्तियों को बेचकर आयकर चोरी के इनपुट पर 5 शहरों में ग्रुप के 26 ठिकानों पर टीमें पहुंचीं। कोलकाता, गुड़गांव के दो-दो, गाजियाबाद के पांच, दिल्ली के चार, नोएडा के 12 ठिकानों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Noida: Income Tax Department raids 26 locations of County Group
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग की नोएडा यूनिट ने बुधवार को रियल एस्टेट से जुड़े काउंटी बिल्डर ग्रुप पर छापा मारा। कैश में फ्लैट व अन्य संपत्तियों को बेचकर आयकर चोरी के इनपुट पर 5 शहरों में ग्रुप के 26 ठिकानों पर टीमें पहुंचीं। कोलकाता, गुड़गांव के दो-दो, गाजियाबाद के पांच, दिल्ली के चार, नोएडा के 12 ठिकानों पर कार्रवाई की गई। टीमें बिल्डर ग्रुप से जुड़े प्रॉपर्टी एजेंटों तक भी पहुंचीं। देर शाम तक जारी रही कार्रवाई में आयकर विभाग ने किसी तरह की बरामदगी की सूचना आधिकारिक तौर पर नहीं दी है। लेकिन बड़ी तादाद में दस्तावेज, लैपटॉप व कम्प्यूटर विभाग ने कब्जे में लिए हैं। 

विज्ञापन


काउंटी ग्रुप मौजूदा समय में कई ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं का निर्माण अलग-अलग शहरों में कर रहा है। ग्रुप की परियोजनाओं में फ्लैट उच्च आय वर्ग व कारोबारियों की आय की पहुंच में होते हैं। अधिकतर फ्लैट की कीमत 3 करोड़ से शुरू होती है। नोएडा में इस समय सेक्टर-120 में आईवी काउंटी और सेक्टर-107 में काउंटी-107 परियोजनाएं चल रही हैं। पिछले दिनों नोएडा प्राधिकरण की ग्रुप हाउसिंग प्लॉट की नीलामी में भी यह ग्रुप शामिल हुआ था। 
विज्ञापन


आयकर विभाग को इनपुट मिले थे कि करोड़ों रुपये की कीमत वाले ग्रुप के फ्लैट का बड़ा हिस्सा कैश में लेकर बेचा जा रहा है। इसको देखते हुए विभाग ने छापा मारा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में आयकर विभाग के 130 अधिकारी-कर्मचारी, 75 पुलिसकर्मी शामिल हुए। नोएडा में आयकर विभाग की टीमें सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी, सेक्टर-107 काउंटी, कॉरपोरेट दफ्तर, सेक्टर-120 समेत अन्य जगहों पर गईं। विभाग की जांच अब करोड़ों के फ्लैट खरीदने वाले खरीदारों की तरफ भी बढ़ेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्तियां कैश में बिकवाने में एजेंट का किरदार अहम 
बिल्डरों की संपत्तियों को कैश में बिकवाने में और कर चोरी के खेल में अहम किरदार एजेंटों का रह रहा है। यह एजेंट खरीदारों को आयकर चोरी के लिहाज से अलग-अलग परियोजनाओं में कैश में संपत्ति दिलवाने की डील करते हैं। कई ऐसी कंपनियां भी बनी हुई हैं जो एजेंट का काम करती हैं। कैश में संपत्ति लेने वालों पर यह कहा जाता है कि काली कमाई के जरिए संपत्ति बनाई गई है। इसमें खरीदार व बेचने वाला बिल्डर कर चोरी करते हैं।


कई दस्तावेज कब्जे में लिए
गुरुग्राम। आयकर विभाग की टीम ने गुरुग्राम में बिल्डर ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुग्राम के सेक्टर-88 में काउंटी का एक प्रोजेक्ट है। टीम ने अब तक कई दस्तावेज कब्जे में लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed