फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida gets gift of underpass and medicinal and herbal garden know all features

नोएडा को मिली अंडरपास और औषधि पार्क की सौगात, जानें सभी खूबियां

Thu, 11 Oct 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 11 Oct 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
noida gets gift of underpass and medicinal and herbal garden know all features
नोएडा को अंडरपास और औषधि पार्क की सौगात - फोटो : लाल सिंह

नोएडा को नए अंडरपास और औषधि पार्क की सौगात बुधवार को मिली। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और यूपी के उद्योग मंत्री सतीश महाना के हाथों इनका शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विधायक पंकज सिंह, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सेक्टर-24,  25ए, 32 व 33ए के चौराहे पर बने अंडरपास की लागत 55.55 करोड़ आई है। इसके खुलने से शहर के कई सेक्टरों के लोगों को राहत मिली है। यही नहीं कई सड़कों के सिग्नल फ्री होने से पीक आवर में जाम से भी राहत मिलेगी। इसकी लंबाई 640 मीटर है।
विज्ञापन


अंडरपास की दीवारों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कलाकृतियों से भी सजाया गया है। वहीं, सेक्टर-91 में 25 एकड़ क्षेत्र में फैले औषधि पार्क का निर्माण किया गया है। यहां करीब 125 प्रकार की औषधियां लगाई गई हैं, जो संख्या में करीब 3.75 लाख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सुविधा के लिए यहां एम्फीथियेटर और गजबो हट भी लगाए गए हैं। यही नहीं पौधों को बचाने के लिए ग्रीन हाउस जैसी इमारतें भी हैं। यह मौसम की मार से पौधों को बचाने का काम करेगा।

औषधि पार्क एक, फायदे अनेक

noida gets gift of underpass and medicinal and herbal garden know all features
औषधि पार्क - फोटो : लाल सिंह

जनसाधारण की सुविधाओं के लिए सेक्टर-91 में 45 मीटर चौड़ी सड़क के साथ स्थित त्रिभुज आकार के भूखंड पर लगभग 25 एकड़ में बना औषधि पार्क बुधवार को लोगों के लिए खुल गया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-91 के आस-पास के सेक्टरों 82, 92, 93ए, 93बी, 137 आदि में बहुमंजिले भवनों में रहने वाले नागरिकों व नोएडा के विभिन्न सेक्टरों व गांवों के निवासियों को औषधि पार्क से स्वास्थ्यप्रद वातावरण मिलेगा।

पार्क में स्किन, इम्यून सिस्टम, नर्वस सिस्टम और हृदय की बीमारियों में प्रयोग होने वाली दवा को बनाने में काम आने वाले औषधि पौधे और छोटी ऊंचाई व लताआें वाले पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा पार्क में पार्किंग, ओपन एम्फीथिएटर, पार्क में टहलने हेतु फुटपाथ, प्रसाधन, टहलने वालों के लिए वर्षा एवं धूप से बचाव हेतु गजबो हट लगाए गए हैं।

भूखंड के एक ओर बडे़ नाले के साथ मेट्रो लाइन है और मेट्रो से सवारियों को इसका नजारा अत्यंत खूबसूरत दिखेगा। यहां का नजदीकी स्टेशन सेक्टर-137 होगा। नाले की दुर्गंध दूर करने के लिये भी इस पार्क में अलंकृत खुशबूदार पौधे लगाए गए हैं।

पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, उद्योग मंत्री सतीश महाना, विधायक पंकज सिंह, प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन, एसीईओ एके श्रीवास्तव, राकेश कुमार मिश्र, ओएसडी राजेश सिंह, जीएम राजीव त्यागी, समाकांत श्रीवास्तव, उद्यान विभाग के डीडीई राजेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed